फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day Drone service started in Arunachal CM said more hard work will have to done for better state

Independence Day: अरुणाचल में  ड्रोन सेवा शुरू, सीएम बोले- बेहतर प्रदेश के लिए करनी होगी और मेहनत

Mon, 15 Aug 2022 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, ईटानगर
एन. अर्जुन, अमर उजाला, ईटानगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Aug 2022 10:14 PM IST
सार

उन्होंने ईटानगर में डेरा नाटुंग गवर्मेंट कॉलेज मैदान राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100वे वर्ष का उत्सव मना रहा होगा और उसे प्राप्त करने के लिए अभी से काम शुरू करना होगा।

विज्ञापन
Independence Day Drone service started in Arunachal CM said more hard work will have to done for better state
Drone - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वज फहराने के बाद युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि बेहतर अरुणाचल प्रदेश के अभी और मेहनत करनी होगी। आज से 25 वर्षों के बाद जब भारत अपनी आजादी के 100वें वर्ष का उत्सव मना रहा होगा, तब वे अरुणाचल प्रदेश को जहां पर देखना चाहते हैं, उसकी कल्पना करें। 

विज्ञापन


उन्होंने ईटानगर में डेरा नाटुंग गवर्मेंट कॉलेज मैदान राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100वे वर्ष का उत्सव मना रहा होगा और उसे प्राप्त करने के लिए अभी से काम शुरू करना होगा। खांडू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए कार्य बेहतर तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान भारत को दुनिया का ड्रोन हब बनाने के लिए PM के विजन के मार्गदर्शन में ड्रोन सेवाएं शुरू की गईं। मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश सरकार भी विश्व आर्थिक मंच के सहयोग से स्वास्थ्य, कृषि, आपदा प्रबंधन में ड्रोन का उपयोग करने की पायलट परियोजना का संचालन करेगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन सेवा की पहली उड़ान शुरू हुई। पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा से च्यांग ताजो तक के लिए 'आसमान से दवा' का सफल प्रक्षेपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






उन्होंने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश दोनों स्पष्ट इरादों के साथ काम कर रहे हैं और इस मुद्दे पर संपर्क कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। हालिया नामसाई घोषणा इस दिशा में निर्णायक कदम है।


खांडू ने राज्य के लोगों से देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए एक बेहतर और उज्जवल अरुणाचल प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अरुणाचल @ 2047' के लिए हमारा दृष्टिकोण, जब हम अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष और अरुणाचल प्रदेश के नामकरण के 75 वर्ष मनाएंगे, छह स्तंभों में उच्चतम मानकों को प्राप्त करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed