{"_id":"57b11ea44f1c1b5d496eb502","slug":"independence-day-celebration-of-india-and-pm-narendra-modi-address","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी की पाक को कूटनीतिक धमकी, लालकिले से बलूचिस्तान पर बोले पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी की पाक को कूटनीतिक धमकी, लालकिले से बलूचिस्तान पर बोले पीएम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
देश को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : DD NEWS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले के प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराकर आजादी के जश्न की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भारत की सवा सौ करोड़ जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पढ़ें, पीएम मोदी के भाषण के चुनिंदा अंश
-स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में 20 फीसदी की वृद्धि। जिन्हें 25 हजार रुपए मिलते थे, उन्हें अब 30 हजार रुपए मिलेंगे।
-पेशावर की आतंकी घटना में निर्देष बच्चों का मारा गया। हिन्दुस्तान और भारत का हर बच्चा पेशावर के बच्चों की मौत पर सदमा महसूस कर रहा था। यह है हमारी मानवता से पली-बढ़ी संस्कृति। लेकिन वहां आतंकवादियों के कारनामों का जश्न मनाया जाता है।
- देश हिंसा और आतंक सहन नहीं करेगा। भटके लोग सही रास्ते पर लौट आए। मैं उन नौजवानों को कहता हूं, हिंसा का रास्ता कभी किसी को भला नहीं करता, मुख्यधारा में आइए, अपने मां-बाप के सपनों के बारे में सोचिए।
विज्ञापन
-बांग्लादेश के साथ हमने सीमा विवाद को हल किया। ये विवाद आजादी के बाद से चल रहा था।
-भाइयों, बहनों! हम चीजों को टालना नहीं, उनसे टकराना जानते हैं, हमने वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया। हमने नेताजी की फाइलों को जनता के कहने पर सार्वजनिक किया।
-रामानुजचार्य कहते थे कि बिना भेदभाव के देश की सेवा करो, जो बात गांधी, अंबेडकर, बुद्ध और हमारे संतो ने कही, तो वह बात है सामाजिक एकता की। बुराइयां हैं लेकिन उनका उपचार संवेदनशीलता से करना है। हम सबको सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़नों होगा।
-पहले 5-6 महीने लगते थे पासपोर्ट में अब यह काम बेहद आसान हो गया है।
-मातृत्व अवकाश को हमने 26 हफ्ते कर दिया है ताकि मां बच्चे का लालन-पालन अच्छे से कर सके।
- हमनें मुद्रा योजना और कई अन्य योजनाओं के जरिए आर्थिक समावेशन किया।
-हमने बीमा पर जोर दिया है। महिला सशक्तिकरण पर बल दिया है। गरीबी से लड़ने में महिलाओं का साथ बेहद जरूरी है।
- हमें किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहते हैं। हम कोई काम टुकड़ों में नहीं करते।
इससे पहले वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किले पहुंचे जहां पर उन्होंने गार्ड आफ आनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न की शुरुआत की।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सरकार के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

Today on the 70th Independence Day, I convey my greetings to 125 crore Indians & the Indian community living overseas: PM Modi at Red Fort
— ANI (@ANI_news) August 15, 2016
इससे पहले वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किले पहुंचे जहां पर उन्होंने गार्ड आफ आनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न की शुरुआत की।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सरकार के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।
सरकार अपेक्षाओं से घिरी है
लाल किले की प्नाचीर से देश को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : DD NEWS
पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरदाल वल्लभ भाई पटेल ने देश को जोड़ने का काम किया था। हमें उसे पहल को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
देश में सु-राज होना चाहिए। देश में ऐसी सरकार हो जो गुड गवर्नेंस पर ध्यान दे। जनता को कभी कोई तकलीफ न हो इसके लिए सरकार का शासन संवेदनशील होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें आक्षेपों से घिरी होती थीं लेकिन अब समय बदल गया है और सरकारें अपेक्षाओं से घिरी हुई है।