{"_id":"64d8627e5fabac3a8e0e4e03","slug":"independence-day-celebration-full-dress-rehearsals-on-red-fort-dhruv-choppers-shower-petals-pm-modi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस में की रिहर्सल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस में की रिहर्सल
Sun, 13 Aug 2023 10:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:26 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में हाल ही में 'मेरी माटी, मेरा देश' कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन का उद्देश्य देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है।
विज्ञापन
रिहर्सल करते सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस में सिर्फ दो दिन का समय बचा है, ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आज दिल्ली के लालकिले पर सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। भारतीय वायुसेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर्स ने रिहर्सल कर रहे जवानों पर फूलों की बौछार की।
'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान की शुरुआत
बता दें कि भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को मनाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में हाल ही में 'मेरी माटी, मेरा देश' कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन का उद्देश्य देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों की याद में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही देश के लाखों गांवों में अमर शहीदों की याद में शिलालेख लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा भी देशभर में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लें। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय ध्वज आजादी और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और लोगों से अपील की कि वह तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। बता दें कि जब लालकिले पर पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तो देशभर से करीब 1800 विशेष अतिथि इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

#WATCH | ALH Dhruv choppers of Indian Air Force shower petals at the rehearsals of Independence Day celebrations. pic.twitter.com/IdWkBfMgtE
— ANI (@ANI) August 13, 2023