फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   independence day celebration 1800 guests make it more special pm modi red fort

Independence Day: इस साल स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होगा बेहद खास, 1800 विशेष मेहमान इसे बनाएंगे यादगार

Sun, 13 Aug 2023 02:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 13 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री को सलामी देने वाली सेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस की टुकड़ी में एक अधिकारी और 25 जवान शामिल होंगे।

विज्ञापन
independence day celebration 1800 guests make it more special pm modi red fort
लाल किले पर पीएम मोदी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमारे देश की आजादी की तारीख यानी 15 अगस्त वैसे तो हर साल विशेष खुशी और उत्साह का मौका होती है लेकिन इस साल स्वतंत्रता दिवस थोड़ा विशेष होने वाला है। दरअसल 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले में होने वाले कार्यक्रम में 1800 विशेष मेहमान शिरकत करेंगे। सरकार के जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत इन विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन


1800 खास मेहमान बनाएंगे आयोजन को यादगार
बता दें कि जिन 1800 लोगों को लालकिले में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें 660 वाइब्रेंट गांवों के 400 सरपंच शामिल हैं। इनके अलावा किसान उत्पादन संगठनों से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 लाभार्थी, 50 श्रम योगी, जिन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और नए संसद भवन के निर्माण में योगदान दिया, सीमा पर सड़कों का निर्माण करने वाले कर्मी, 50 खादी कर्मचारी, अमृत सरोवरों का निर्माण करने वाले 50 कर्मी और हर घर जल योजना में काम करने वाले 50 कर्मी, 50 प्राइमरी स्कूल के अध्यापक, नर्सें और मछुआरे इन 1800 विशेष मेहमानों में शामिल हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली टुकड़ी में होंगे 25 जवान
रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री को सलामी देने वाली सेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस की टुकड़ी में एक अधिकारी और 25 जवान शामिल होंगे। वहीं भारतीय नौसेना के एक अधिकारी और 24 जवान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। गार्ड ऑफ ऑनर की कमांड मेजर विकास सांगवान करेंगे। 



मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरुआत
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है। इसके तहत देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सरकार हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है, जिसके तहत देशभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। 


पारंपरिक पोशाक में 75 जोड़े भी शामिल होंगे
नए संसद भवन के निर्माण में कार्यरत कई श्रमिकों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1,800 विशेष अतिथियों के अलावा प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को उनकी पारंपरिक पोशाक में समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट और विजय चौक सहित 12 स्थानों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों को समर्पित सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं।

50 शिक्षकों को ‘भी आमंत्रित किया गया
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले 50 स्कूली शिक्षकों के एक समूह को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। चयनित शिक्षक देशभर के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवी) स्कूलों से हैं। शिक्षकों का समूह 14 अगस्त को इंडिया गेट, युद्ध स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा करेगा।

'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन
स्वतंत्रता दिवस पर 12 मार्च, 2021 को पीएम मोदी की ओर से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू किए गए 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन भी होगा। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ ही विशिष्ट 8,711 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर 21 तोपों की सलामी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed