फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2018: dignitaries use hand made fans of tribals

Independence Day 2018: गर्मी से बचने के लिए नेताओं ने लिया आदिवासी द्वारा बनाए गए पंखों का सहारा

Wed, 15 Aug 2018 11:21 AM IST
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Updated Wed, 15 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2018: dignitaries use hand made fans of tribals

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से सभी देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान वहां काफी गर्मी भी देखने को मिली। जिससे बचने के लिए कई गणमान्य लोगों ने आदिवासी शिल्पकारों के हाथों से बने पंखों का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने संबोधन के दौरान कई बार रूमाल से चेहरा पोछते दिखाई दिए।

विज्ञापन


महली जाति ने बनाए हैं पंखे

यह पंखे पश्चिम बंगाल की महली जाति के कारिगरों द्वारा बनाए गए। बांस के पंखे मंत्रियों, सांसदों, राजनयिकों और अन्य वीवीआईपी सहित आमंत्रित लोगों को दिए गए थे।
विज्ञापन


TRIFED से लिए गए एक हजार पंखे

रक्षा मंत्रालय ने जनजातीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के सरकार के प्रयासों के तहत करीब एक हजार पंखे जनजातीय मामलों के मंत्रालय की एजेंसी (भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड) TRIFED से लिए  थे। ये एजेंसी जनजातीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed