फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independance Day Naxalites big conspiracy exposed in Maharashtra landmines laid for attack

स्वतंत्रता दिवस: महाराष्ट्र में नक्सलियों की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, हमले के लिए बिछाई थी बारूदी सुरंग

Thu, 13 Aug 2020 03:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 13 Aug 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
Independance Day Naxalites big conspiracy exposed in Maharashtra landmines laid for attack
लैंडमाइन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की पुलिस ने 15 अगस्त से पहले राज्य में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। गोंदिया जिले में नक्सलियों ने गश्त के लिए जाने वाली पुलिस पार्टी पर हमले के लिए बारूदी सुरंग बिछाई थी। समय रहते पुलिस को इसकी भनक लग गई जिससे स्वतंत्रता दिवस से पहले घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमले की योजना विफल हो गई है।

विज्ञापन

गोंदिया पुलिस ने उस बारूदी सुरंग को ढूंढ निकाला जिसे नक्सलियों ने एक बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने के लिए बिछाया था। नक्सलियों ने गोंदिया जिले के अति दुर्गम क्षेत्र धनेगांव से मुरकुट डोह जाने वाले मार्ग पर जंगल के बीच गुप्त ठिकाने पर बारूदी सुरंग छिपा रखा था।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के नेतृत्व में पुलिस की टीम और 60 कमांडो दस्ता मंगलवार को मौके पर पहुंचा। इस दौरान सुरंग के भीतर छुपाकर रखे गए आईईडी को डिफ्यूज करते हुए सिल्वर रंग का अल्यूमुनियम बेस एक्सप्लोसिव, इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, जर्मन डिब्बा कंटेनर और इलेक्ट्रिक वायर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed