फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indane change booking number, customers will now be able to book gas cylinder by calling or SMs on new number

इंडेन ने बुकिंग नंबर बदला, ग्राहक अब नए नंबर पर कॉल या एसएमएस कर गैस सिलेंडर बुक करा पाएंगे

Mon, 26 Oct 2020 08:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 26 Oct 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Indane change booking number, customers will now be able to book gas cylinder by calling or SMs on new number
indane gas - फोटो : amar ujala

अगर आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। अब से पुराने नंबर पर कॉल कर गैस बुकिंग नहीं करा पाएंगे। दरअसल, देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन ने सोमवार को अपने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक नया नंबर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इस नंबर का इस्तेमाल इंडेन के देशभर के उपभोक्ता आईवीआर या एसएमएस के जरिए गैस बुकिंग के लिए कर सकेंगे।कंपनी के सूत्रों ने बताया कि पहले गैस बुकिंग के लिए अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग नंबर हुआ करते थे। अब कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है। इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देशभर के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस (SMS) करना होगा। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अब कंपनी के उपभोक्ता किसी भी दिन और किसी भी समय इस नंबर के जरिए अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। अगर आप कॉल करके गैस सिलेंडर बुक कराना चाहते हैं तो आपको दिए गए नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन करके रिफिल के लिए उचित विकल्प का चुनाव करना होगा। वहीं, अगर आप एसएमएस के जरिए गैस सिलेंडर बुक कराना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से निर्दिष्ट फॉर्मेट में एक मैसेज करना होगा। इंडेन की ओर से जारी इस देशव्यापी नंबर से कंपनी के ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिए भी करा सकते हैं बुकिंग 

वर्तमान में लोग संदेश, फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट भेजने के लिए व्हाट्सएप का जमकर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अब आप व्हाट्सएप के जरिये भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप से 7588888824 नंबर पर रिफिल (REFILL) टाइप करके भेजना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed