फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IND-AUS: Australia Deputy PM Marles met Rajnath Singh, discussed increasing cooperation in Indo-Pacific region

IND-AUS: राजनाथ सिंह से मिले ऑस्ट्रेलिया डिप्टी पीएम मार्लेस, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Thu, 04 Jul 2024 03:48 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 04 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत महासागर में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों के रक्षा मंत्री ने इस बारे में विस्तार से चर्चा की है। 

विज्ञापन
IND-AUS: Australia Deputy PM Marles met Rajnath Singh, discussed increasing cooperation in Indo-Pacific region
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्लेस - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत महासागर में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों के रक्षा मंत्री ने इस बारे में विस्तार से चर्चा की है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार ऑस्ट्रेलिया 2024 में जारी किए जाने वाले अपने राष्ट्रीय रक्षा रणनीति दस्तावेज में भारत को शीर्ष स्तरीय सुरक्षा भागीदार मानता है।
विज्ञापन


भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के बीच गुरुवार को अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें रक्षा सहयोग संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा, हिंद-प्रशांत में सहयोग आदि कई मुद्दों पर बात हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ’ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से बात की। हमने रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों की समीक्षा की और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंडो-पैसिफिक में घनिष्ठ सहयोग पर चर्चा की। हम ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को महत्व देते हैं।
विज्ञापन


दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत रक्षा सहयोग में परिवर्तनकारी प्रगति को दर्ज किया। साथ ही पिछले भारत-ऑस्ट्रेलिया दो-दो मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद से संबंधों में हासिल की गई गति की सराहना की। जिसमें नवंबर 2023 में दोनों नेताओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अनुसार ऑस्ट्रेलिया 2024 में जारी किए जाने वाले अपने राष्ट्रीय रक्षा रणनीति दस्तावेज में भारत को शीर्ष स्तरीय सुरक्षा भागीदार मानता है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए राजनाथ सिंह को बधाई दी। साथ ही भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली के कामकाज की सराहना भी। इसके साथ ही रक्षा मंत्री को टीम इंडिया के टी-20 विश्व चैंपियन बनने पर बधाई भी दी। 

वहीं कैनबरा में भारतीय उच्चायोग के अनुसार, हाल के वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों ने विकास की नई दिशा बनाई है। द्विपक्षीय सहयोग ने सहयोग के मौजूदा ढांचों में तेजी से वृद्धि भी हुई है। द्विपक्षीय और वैश्विक स्तर पर नई संभावनाओं को खोलते हुए नए क्षेत्रों के व्यापक स्पेक्ट्रम में विस्तार किया। 


विदेश मंत्री ने किया था आभार व्यक्त
जून में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग का भारत के साथ समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एचएडीआर सहायता प्रदान कर रही है। हमें खुशी है कि हम रक्षा मंत्री पेनी वोंग के साथ समन्वय कर सके। भारत ऑस्ट्रेलिया दोस्ती प्रशांत क्षेत्र में एचएडीआर सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed