फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   increase of 400 cases recorded in active COVID-19 caseload , 14 deaths

COVID-19 : एक दिन में 400 सक्रिय केस बढ़े, 2710 नए मामले सामने आए, 14 की मौत

Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
सार

बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई है। इसी तरह 14 और मौतें मिलाकर कुल मृतक संख्या 5,24,539 हो गई। 
 

विज्ञापन
increase of 400 cases recorded in active COVID-19 caseload , 14 deaths
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय केस में 400 का इजाफा हुआ। वहीं, 2710 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 14 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। केंद्रीय स्वासथ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई है। इसी तरह 14 और मौतें मिलाकर कुल मृतक संख्या 5,24,539 हो गई। 

विज्ञापन


सक्रिय केस की हिस्सेदारी कुल केस में 0.04 फीसदी है। वहीं, कोरोना से रिकवरी की दर 98.75 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 0.58 फीसदी और साप्ताहिक 0.52 फीसदी है। महामारी से अब तक 4,26,07,177 लोग उबर चुके हैं। मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। कोरोना के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण जारी है। अब तक कुल 192.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


सिक्किम दो साल बाद कोरोना मुक्त हुआ
दो मरीजों के ठीक होने के साथ सिक्किम शुक्रवार को दो साल बाद कोविड मुक्त राज्य बन गया। पिछले 24 घंटों में 84 नमूनों की जांच के साथ सिक्किम में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य ने कुल मिलाकर 39,165 कोरोना मामले दर्ज किए हैं। उनमें से 37,966 मरीज ठीक हो चुके हैं और 747 सिक्किम से बाहर चले गए हैं। राज्य में कोरोना से कुल 452 लोगों की मौत हुई है। सिक्किम ने 23 मई 2020 को अपना पहला कोरोना का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामारी से जंग में राज्यों ने खनिज फाउंडेशन के खर्च किए 1460 करोड़
कोरोना महामारी से लड़ाई में राज्य सरकारों ने पिछले दो साल में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) का 1460 करोड़ रुपये इस्तेमाल किया है। खदान मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कुछ अन्य राज्य अभी भी डीएमएफ फंड का इस्तेमाल कोरोना से जंग के लिए कर रहे हैं। खदान मंत्रालय के मुताबिक 28 मार्च 2020 को डीएमएफ में कुल 14,694.47 करोड़ रुपये जमा थे। 28 मार्च 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 तक राज्य सरकारों ने इस फंड में से 1459.93 करोड़ रुपये खर्च किए। 


ओडिशा ने किए सबसे अधिक खर्च
डीएमएफ की रकम में से ओडिशा ने सबसे अधिक 445.54 करोड़ रुपये कोरोना से लड़ाई में खर्च किए। वहीं, तेलंगाना ने 334.08 करोड़ रुपये, कर्नाटक ने 199.58, आंध्र पद्रेश ने 139.79 और छत्तीसगढ़ ने 91 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, असम, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल ने भी इस फंड का इस्तेमाल किया।

बिहार, हरियाणा व केरल ने फंड का नहीं किया इस्तेमाल
मंत्रालय के मुताबिक बिहार, हरियाणा और केरल ने कोरोना से जंग में डीएमएफ के फंड का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed