{"_id":"61670e24224059667b31e6fe","slug":"income-tax-raids-on-premises-linked-to-ajit-pawar-biggest-in-india-claims-bjp-leader-kirit-somaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर छापे: नेटफ्लिक्स सीरीज बनाता है, तो अजीत पवार को मिलेगी 200 करोड़ की रॉयल्टी, जानें ऐसा क्यों बोले भाजपा नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर छापे: नेटफ्लिक्स सीरीज बनाता है, तो अजीत पवार को मिलेगी 200 करोड़ की रॉयल्टी, जानें ऐसा क्यों बोले भाजपा नेता
Wed, 13 Oct 2021 10:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:19 PM IST
सार
अधिकारियों ने कर चोरी के आरोपों के आधार पर अजित पवार की बहनों और अन्य रिश्तेदारों से जुड़े व्यवसायों की भी तलाशी ली थी। इन्हीं छापों को लेकर भाजपा नेता ने तंज कसा।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (बाएं) और महाराष्ट्र के उपमुख्यंत्री अजीत पवार।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने अजीत पवार से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की रेड को भारत में सबसे बड़ी छापेमारी बताया है। सोमैया ने बुधवार को यह दावा किया। आईटी विभाग ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे।
सोमैया ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया, "छापे पिछले 7 दिनों से चल रहे हैं। मुझे लगता है कि छापों की आंच 24 से अधिक प्रमोटरों, निदेशकों, मालिकों, फर्मों, परियोजनाओं तक पहुंच गई है। शायद आयकर अधिकारी दीवारों, सर्वर रूम, बेसमेंट और पार्किंग स्थलों में छुपाकर रखी गई चीजें बरामद कर रहे हैं।’’
अधिकारियों ने कर चोरी के आरोपों के आधार पर अजित पवार की बहनों और अन्य रिश्तेदारों से जुड़े व्यवसायों की भी तलाशी ली थी। सोमैया ने अजित पवार और सतारा जिले की एक चीनी मिल के बीच लिंक होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं अजित पवार से पूछना चाहता था कि उस चीनी मिल के मालिक और मुख्य शेयरधारक कौन हैं।” सोमैया ने कहा कि अगर नेटफ्लिक्स (आईटी छापे पर) एक श्रृंखला बनाने का फैसला करता है, तो अजित पवार को कम से कम 200 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये की रॉयल्टी मिलेगी।
उन्होंने आरोप लगाया, "यह ठाकरे-पवार सरकार नंबर एक घोटालेबाज सरकार है। भाजपा का लक्ष्य महाराष्ट्र को इस घोटालेबाज सरकार से मुक्त कराना है।” अजित पवार ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि वह इस मामले पर तभी बोलेंगे जब सरकारी मेहमान तलाशी के बाद वापस चले जाएंगे।