{"_id":"5c9c4f3abdec2260e22acb7b","slug":"income-tax-raids-in-karnataka-minor-irrigation-minister-cs-puttaraju-in-mandya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के ठिकानों पर छापा, कुमारस्वामी ने बताया- 'प्रधानमंत्री की असली सर्जिकल स्ट्राइक'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंत्री के ठिकानों पर छापा, कुमारस्वामी ने बताया- 'प्रधानमंत्री की असली सर्जिकल स्ट्राइक'
Thu, 28 Mar 2019 10:06 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मचारियों ने कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री सी एस पुट्टाराजू और उनके एक संबंधी के आवास पर गुरुवार तड़के छापेमारी की। इसके बाद राज्य में राजनीति तेज हो गई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आयकर विभाग की छापेमारी को असली 'सर्जिकल स्ट्राइक' बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असली सर्जिकल स्ट्राइक है, जो आयकर विभाग की छापेमारी के जरिए की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयकर विभाग के अधिकारी बलाकृष्णा के लिए संवैधानिक पद के ऑफर ने प्रधानमंत्री की उनके बदला लेने के खेल में मदद की है।
कुमारस्वामी ने कहा है कि चुनाव के समय में विपक्ष को परेशान करने के लिए सरकारी मशीनरी और भ्रष्ट अफसरों का इस्तेमाल करना अत्यधिक खेदजनक है।
PM @narendramodi's real surgical strike is out in the open through IT dept raids. The constitutional post offer for IT officer Balakrishna helped the PM in his revenge game. Highly deplorable to use govt machinery, corrupt officials to harrass opponents during election time.
— H D Kumaraswamy (@hd_kumaraswamy) March 28, 2019
जनता दल सेक्यूलर (जेडीयू) के नेता पुट्टाराजू ने एक निजी समाचार चैनल को बताया कि आयकर विभाग की तीन टीमों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने मांड्या में उनके चिन्नाकुरली आवास और उनके एक रिश्तेदार के मैसूर स्थित आवास पर छापे मारे।
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने एक दिन पहले ही राज्य में कांग्रेस और जद (एस) के पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की आशंका जताई थी।
पुट्टाराजू ने चैनल को बताया कि "आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ के आठ जवानों की एक टीम ने मांड्या में मेरे चिन्नाकुरली आवास और मैसूर में मेरे" एक रिश्तेदार के आवास पर छापेमारी की।
मंत्री ने कहा कि वह छापेमारी से डरे हुए नहीं है बल्कि इस कार्रवाई ने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया है।
इस छापे पर जेडीएस नेता मधु बंगरप्पा का कहना है, "सीएम पहले ही इस बारे में बोल चुके हैं, क्योंकि उन्हें खुफिया विभाग से इनपुट मिले थे। भाजपा राजनीतिक खेल खेलने की कोशिश कर रही है। क्योंकि भाजपा के किसी नेता के घर छापा नहीं मारा गया? आयकर विभाग के छापे सामान्य हैं, लेकिन मैं उनके समय निर्धारण पर सवाल उठाता हूं।"