{"_id":"62d16e788c97ca01c047629f","slug":"income-tax-dept-carried-out-search-on-july-7-on-delhi-and-mumbai-based-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Department: दिल्ली-मुंबई के कारोबारी ग्रुप ने विदेश में निवेश कर रखा है काला धन, छापेमारी में मिले साक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Income Tax Department: दिल्ली-मुंबई के कारोबारी ग्रुप ने विदेश में निवेश कर रखा है काला धन, छापेमारी में मिले साक्ष्य
Fri, 15 Jul 2022 07:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 15 Jul 2022 07:11 PM IST
सार
शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि विभाग की टीम ने इस ग्रुप के दिल्ली, मुंबई और दमन में स्थित कुल 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले थे।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड
- फोटो : Social media
विस्तार
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हॉस्पिटैलिटी, मार्बल, लाइट्स ट्रेडिंग और रियल एस्टेट कारोबार में लगे दिल्ली और मुंबई के एक समूह के खिलाफ बीते दिनों कार्रवाई की थी। विभाग ने इस कार्रवाई के बारे में बताया कि समूह के कई ठिकानों पर बीते सात जुलाई को तलाशी अभियान चलाया गया था। इनकम टैक्स विभाग ने ये कार्रवाई टैक्स चोरी कर ब्लैक मनी बनाने और उसे विदेशों में निवेश करने के आरोपों के तहत की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि विभाग की टीम ने इस ग्रुप के दिल्ली, मुंबई और दमन में स्थित कुल 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि मौके से मिले साक्ष्यों से पता चला है कि समूह ने अपने काले धन को विदेशों में निवेश कर रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी बताया कि मलेशिया स्थित वेब कंपनियों के माध्यम से समूह ने भारत में अपने हॉस्पिटैलिटी बिजनेश में रुपयों का निवेश किया। आईटी विभाग ने बताया कि समूह ने इस तरह से 40 करोड़ रुपये से अधिक धन का निवेश कर रखा है।
विज्ञापन