{"_id":"622787485fa8b122dc6da757","slug":"income-tax-department-raid-sanjay-raut-fumes-says-ed-becomes-atm-machine-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की कार्रवाई: भाजपा पर भड़के संजय राउत, एटीएम मशीन बन गई ईडी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर विभाग की कार्रवाई: भाजपा पर भड़के संजय राउत, एटीएम मशीन बन गई ईडी
Tue, 08 Mar 2022 10:11 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:11 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई महाराष्ट्र सरकार गिराने की साजिश है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
विस्तार
शिवसेना के बड़े नेताओं से जुड़े लोगों के यहां आयकर विभाग की तलाशी के बीच शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भाजपा की एटीएम मशीन बन गई है। महाराष्ट्र सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव होने तक आयकर विभाग मुंबई के हर वार्ड में इसी तरह छापेमारी करता रहेगा।
विज्ञापन
संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। राउत ने कहा कि ईडी महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) से जुड़े 14 और प.बंगाल में सत्ताधारी पार्टी से जुड़े 7 लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा ईडी और आईटी की छापेमारी महाराष्ट्र में ही क्यों हो रही है? राउत ने आरोप लगाया कि ईडी के कुछ अधिकारी तो भाजपा के टिकट पर यूपी में चुनाव भी लड़े हैं और 50 लोगों के चुनाव का खर्चा भी उठाया है। राउत ने कहा कि ईडी में शुरू वसूली को लेकर हमने प्रधानमंत्री से कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि ईडी के नाम पर कौन वसूली कर रहा है। भाजपा के कौन लोग किस तरह से बेनामी संपत्ति बना रहे हैं। इसका भी जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस चार अफसरों के खिलाफ कर रही जांच
शिवसेना नेता राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस कथित वसूली के मामले में केंद्रीय एजेंसी के चार अफसरों के खिलाफ जांच कर रही है। उनमें से कुछ जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब कभी ईडी के छापे पड़ते हैं तो रुपये जीतेंद्र नवलानी के फर्म को जाते हैं। हालांकि उन्होंने अधिकारियों के नाम और उनके रैंक का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन