फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax department is carrying out searches in Hassan, Mandya and Bangalore

कर्नाटक में दर्जन भर ठिकानों पर आयकर विभाग कर रहा है छापेमारी

Tue, 16 Apr 2019 01:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Apr 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Income tax department is carrying out searches in Hassan, Mandya and Bangalore
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आयकर विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि वह कर्नाटक में कर चोरी के मामलों को लेकर दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। विभाग ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी बंगलूरू, हासन और मांड्या में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि कर चोरी करने वालों और कालाधन उत्पन्न करने वालों पर लगाम लगाने के लक्ष्य के साथ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, उनके तार मौजूदा चुनावों से भी जुड़े हैं या नहीं, इस बात की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग ने बयान में कहा है, 'इस पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी शुरू की गई है कि कुछ कारोबारियों ने आय पर कर नहीं दिया है और उनके पास अघोषित संपत्ति है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग ने बयान जारी कर कहा, 'इस तलाशी अभियान में रीयल एस्टेट, स्टोन क्रशिंग, सरकारी ठेकों पर काम करने वालों, ईंधन का कारोबार करने वाले, आरा मशीन एवं सहकारी बैंक चलाने वालों के खिलाफ ये छापेमारी की गई है।'





सूत्रों ने बताया कि करीब दर्जन भर ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। राज्य के 28 लोकसभा सीटों के लिए 18 और 23 अप्रैल को दो चरण में चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed