{"_id":"62b20f6c16e26b55434cc465","slug":"income-tax-department-detects-unaccounted-income-of-100-crore-rs-after-raids-on-diversified-business-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: कारोबारी समूह पर छापेमारी, आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Income Tax Raid: कारोबारी समूह पर छापेमारी, आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया
Wed, 22 Jun 2022 12:05 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:05 AM IST
सार
तलाशी अभियान के दौरान आयकर विभाग ने कई अहम दस्तावेज बरामद किए जिनसे पता चला कि यह समूह रियल एस्टेट कारोबार में अघोषित नकद लेनदेन में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आयकर विभाग ने हस्तशिल्प निर्यात और रियल एस्टेट से जुड़े एक कारोबारी समूह के ठिकानों पर छापेमारी की है। यहां विभाग ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया कि 16 जून को इस कारोबारी समूह के राजस्थान और मुंबई स्थित 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने सघन तलाशी अभियान चलाया था। यह समूह हस्तशिल्प निर्यात से लेकर रियल एस्टेट तक के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
साथ ही सीबीडीटी ने बताया कि छापे के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि कारोबारी समूह ने अचल संपत्ति के कारोबार में बेहिसाब नकद लेनदेन के साथ-साथ फर्जी खरीद बिल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
फर्जी खरीद बिल भी बरामद
तलाशी अभियान के दौरान आयकर विभाग ने कई अहम दस्तावेज बरामद किए जिनसे पता चला कि यह समूह रियल एस्टेट कारोबार में अघोषित नकद लेनदेन में संलिप्त रहा है। इसके अलावा फर्जी खरीद बिल भी बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग ने तलाशी अभियान के दौरान 1.3 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी और 7.9 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण भी जब्त किए हैं।