फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   income Tax Department added 75 lakh new taxpayers in the current financial year

आयकर विभाग ने मौजूदा वित्त वर्ष में जोड़े 75 लाख नए करदाता 

Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
income Tax Department added 75 lakh new taxpayers in the current financial year

मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक आयकर दाताओं की सूची में 75 लाख नए लोग जुड़ चुके हैं। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निर्देशों के तहत मार्च, 2019 में वित्त वर्ष खत्म होने तक 1.25 करोड़ नए आयकर दाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि कर चोरी रोकने को लेकर बनाई गई नीतियां और प्रवर्तन उपायों के कारण विभाग नए करदाताओं को जोड़ने में सफल रहा है। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि हम 1.25 करोड़ करदाताओं का लक्ष्य हासिल करने में भी सफल रहेंगे, क्योंकि अभी वित्त वर्ष खत्म होने में कुछ महीने बाकी है। 2017-18 वित्त वर्ष में 1.06 करोड़ नए आयकर दाता जोड़े गए थे। नए आयकर रिटर्न भरने वालों की परिभाषा के मुताबिक, ये रिटर्न दाखिल करने वाले ऐसे लोग या कंपनियां हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष में कोई रिटर्न दाखिल नहीं किया है। 
विज्ञापन


इस साल सीबीडीटी ने आयकर विभाग के लिए सेंट्रल एक्शन प्लान तैयार किया था। इसके मुताबिक, विभाग के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) को सबसे ज्यादा 11,48,489 नए लोग जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद पुणे क्षेत्र में 11,33,950 नए लोग और तमिलनाडु क्षेत्र में 10,36,645 नए लोगों को जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed