फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   income of Air india hikes five times of it's passenger's number

एयर इंडिया के यात्री महज 4 फीसदी बढ़े, लेकिन कमाई में 20 फीसदी इजाफा

Sat, 12 Jan 2019 06:05 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 12 Jan 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
income of Air india hikes five times of it's passenger's number
एयर इंडिया

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सरकारी कंपनी एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या महज चार फीसदी बढ़ी है, लेकिन इसी दौरान यात्रियों से होने वाली उसकी आय में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार विमानों के बेहतर उपयोग से आय में यह बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान बेड़े का प्रभावी और समुचित उपयोग करने से यात्रियों से होने वाली आय 2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 5,538 करोड़ रुपये रही है। जबकि 2017-18 की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4,615 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उसके यात्रियों की संख्या भी इस अवधि में चार प्रतिशत बढ़कर 55.27 लाख रही जो पिछले साल समान अवधि में 53.28 लाख थी।अधिकारी ने कहा कि यह दिखाता है कि हमारे यात्रियों की संख्या भले ही चार प्रतिशत बढ़ी हो लेकिन हमारी प्रति किलोमीटर सीट उपलब्धता बहुत तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी कंपनी के लिए प्रति किलोमीटर सीट उपलब्धता का आशय एक विमान में यात्रियों को ले जाने की क्षमता और एक निश्चित अवधि में विमान द्वारा तय किलोमीटर दूरी के गुणनफल के बराबर होती है। यह पैमाना पूरी एक एयरलाइन के संबंध में इस्तेमाल किया जाता है।

कर्ज से जूझ रहे एयर इंडिया ने शुरू की 15 नई उड़ानें

अधिकारी ने कहा कि तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने कुल 15 नयी उड़ाने शुरू कीं। एयर इंडिया के ऊपर करीब 48,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। पिछले साल मई में इसके विनिवेश का सरकारी प्रयास विफल रहा था। 


शुक्रवार को एयर इंडिया से जुड़ी चिंताओं पर नगर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि कंपनी की भविष्य की कमाई उसके भारी भरकम कर्ज का निबटारा नहीं कर सकती और विरासत में मिली इस समस्या को कंपनी की वर्तमान चुनौतियों से अलग नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed