फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   inauguration of the manufacturing plant in Nibe Defence and Aerospace Limited Admiral R Hari Kumar statement

Navy: 'हमें 2047 तक आत्मनिर्भर बनने के लिए...', विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन पर बोले नौसेना प्रमुख हरि कुमार

Mon, 19 Feb 2024 03:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

नाइब डिफेंस और एयरस्पेस लिमिटेड के विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर इस तरह के संयंत्र का उद्घाटन काफी अच्छा है। 

विज्ञापन
inauguration of the manufacturing plant in Nibe Defence and Aerospace Limited Admiral R Hari Kumar statement
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर रवि कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

नाइब डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने बताया कि यह बहुत ही कम समय में बनाई गई एक महत्वपूर्ण क्षमता है। आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप देश में रक्षा उपकरण बनाना चाहते हैं तो आपको उपकरण चाहिए, मशीनें चाहिए। यह एक स्वचालित प्रक्रिया है। यह जाहाजों, एयरफ्रेम, पनडुब्बियों पर हथियार प्रणालियों और टॉरपिडो ट्यूब में हथियार ग्रेड उपकरण बनाने की क्षमता में पर्याप्त अंतर लाएगा। हम अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से वादा किया है कि हम 2047 तक आत्मनिर्भर बन जाएंगे। इसके लिए हमें उद्योग जगत की मदद की जरूरत है।'
विज्ञापन


नाइब डिफेंस और एयरस्पेस लिमिटेड के विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर इस तरह के संयंत्र का उद्घाटन काफी अच्छा है। इससे हमारे देश की हथियार बनाने की क्षमता आत्मनिर्भरता के देश के नजरिए के साथ आगे बढ़ेगी। भारतीय नौसेना आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है।'

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जो बात की थी, वह अब नजर आ रहा है। आज महाराष्ट्र में MSME का डिफेंस एक्सपो हो रहा है वह नई पीढ़ी को दिखाया जाएगा। हमने आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत सभी चीज़ों को भारतीय पद्धति में डाला है। जिस HAL की पुरानी सरकार के समय दुर्गति हो गई थी आज वह उभर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed