फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In worst-case scenario India could report over 6 crore Coronavirus cases by March 2021: IISc study

कोरोना को लेकर बड़ी आशंका, अगले साल मार्च तक 6 करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

Thu, 16 Jul 2020 10:21 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 16 Jul 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
In worst-case scenario India could report over 6 crore Coronavirus cases by March 2021: IISc study
Coronavirus in india - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 संक्रमण को लेकर भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने एक अनुमान लगाया है। इसके अनुसार, देश में सबसे बेहतर स्थिति में मार्च 2021 तक कुल संक्रमितों की संख्या 37.4 लाख तक पहुंच जाएगी। वहीं, सबसे बुरी स्थिति में इस दौरान 6.18 करोड़ लोग संक्रमित हो जाएंगे। 

विज्ञापन


आईआईएससी मॉडल संक्रामक रोगों के गणितीय मॉडलिंग में एक प्रतिमान है और यह देश के कोविड-19 डाटा और इस वर्ष 23 मार्च से 18 जून के बीच सामने आए मामलों पर आधारित है। हालांकि, देश में मौजूदा कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए अनुमान अलग होने की संभावना भी है।
विज्ञापन


इस मॉडल के सबसे बुरे परिदृश्य प्रक्षेपण में मार्च 2021 के अंत तक भारत में कोविड-19 के चरम पर नहीं पहुंचने की संभावना है। वहीं, सबसे बेहतर परिदृश्य में भारत में कोविड-19 सितंबर के दूसरे सप्ताह या अक्तूबर तक चरम पर पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 32695 नए मामले सामने आए, 606 लोगों की मौत

नए संक्रमणों की दर में कटौती के लिए मॉडल ने हर हफ्ते सप्ताह एक या दो दिन के लॉकडाउन पर जोर दिया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि हर सप्ताह एक या दो दिन का लॉकडाउन और लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करने से संक्रमण में काफी हद तक कमी आ सकती है। 


इसने भारत की कोविड-19 रिकवरी दर में निरंतर सुधार को भी ध्यान में रखा और उचित चिकित्सा देखभाल और समय पर क्वारंटीन सुविधा में जाने पर भी जोर दिया है। इसमें कहा गया है कि वैक्सीन नहीं होने के कारण कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, क्वारंटीन और सामाजिक दूरी संक्रमण को रोकने के लिए बेहतर विकल्प है। 

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32,695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 हो गई है। जिनमें से 3,31,146 सक्रिय मामले हैं, 6,12,815 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed