फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in up's gonda BJP MP Priyanka Rawat tosses plastic bottle into Saryu river

BJP सांसद ने उड़ाई स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां, नदी में फेंकी पानी की बोतल

Sat, 03 Jun 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 03 Jun 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
in up's gonda BJP MP Priyanka Rawat tosses plastic bottle into Saryu river
- फोटो : India Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले सत्ता में आते ही स्वच्छ भारत अभियान शुरू करके लोगों से इससे जुड़ने की अपील की। लेकिन, मोदी के मंत्री ही इस अभियान की धज्जियां उड़ाते दिखे तो ये बेहद शर्मनाक है। बाराबंकी क्षेत्र की बीजेपी एमपी प्रियंका रावत को यूपी की सरऊ नदी पानी की प्लास्टिक बोतल फेंकते हुए पकड़ा गया है।

विज्ञापन


ये वाक्या कैमरे में कैद हो गया है। प्रियंका के साथ मौके पर राज्य के जल मंत्री धरमपाल सिंह भी मौजूद थे। चौंका देने वाली बात है कि दोनों मंत्री लखनऊ से 100 किलोमीटर दूर गोंडा में नदीं की सफाई का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। नदी का जायजा लेने के लिए प्रियंका जैसे ही मोटरबोट पर चढ़ीं उनके हाथ में पानी की खाली बोतल थी।
विज्ञापन


उन्होंने उसे कहीं रखने की धरमपाल से पूछा, लेकिन जबतक वे कुछ बोलते उससे पहले ही एमपी ने बोतल को नदी में फेंक दिया।  दरअसल, धरमपाल सिंह वही मंत्री हैं, जो अक्सर मायावती और अखिलेश सरकार को यूपी में नदियों की बुरी हालत के लिए घेरा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका रावत इससे पहले भी खबरों में आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें सरकारी अफसर पर पब्लिक के बीच में चीखते हुए देखा गया था, जिसमें वे अधिकारी की चमड़ी उदड़वा देने की कहती हुई दिखीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed