{"_id":"60d21a37e3ff345c1c78d70c","slug":"in-unhrc-meeting-first-secy-permanent-mission-of-india-pawan-kumar-badhe-targeted-pakistan-for-the-production-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनएचआरसी की बैठक : भारत ने पड़ोसी मुल्क को लताड़ा, कहा- आतंकवादियों का गढ़ है पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएनएचआरसी की बैठक : भारत ने पड़ोसी मुल्क को लताड़ा, कहा- आतंकवादियों का गढ़ है पाकिस्तान
Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
सार
यूएन में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने पाकिस्तान को आतंकवादियों का गढ़ करार दिया है।
विज्ञापन
पवन कुमार बाधे
- फोटो : ANI
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के सम्मेलन में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान पर निशाना साधा है। यूएन में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने पाकिस्तान को आतंकवादियों का गढ़ करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के अभ्यास के लिए पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देशों में से एक के रूप में सूचीबद्ध होने का संदिग्ध गौरव प्राप्त है। पत्रकारों को धमकाया जाता है,अपहरण कर लिया जाता है और कुछ मामलों में हत्या कर दी जाती है। इस तरह के वारदात केवल आलोचकों के मुंह बंद कराने के लिए किए जाते हैं।
विज्ञापन
बाधे ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए एक बार फिर इस मंच का जानबूझकर दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि उसका मकसद अपने देश में मानव अधिकारों के गंभीर उल्लंघनों से परिषद का ध्यान हटाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाक में जबरन धर्मांतरण रोज की बात हो गई है। हमने धार्मिक अल्पसंख्यकों की नाबालिग लड़कियों के अपहरण, बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी की खबरें देखी हैं। पाकिस्तान में हर साल धार्मिक अल्पसंख्यकों की 1000 से ज्यादा लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है।