फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Telangana BJP issued a post mocking Congress six guarantee scheme

राजनीतिक वार: कांग्रेस का BJP ने उड़ाया मजाक, गांधी भवन में घोषणा पत्र की छह गारंटी का लगाया पोस्टर; यहां पढ़े

Mon, 20 Nov 2023 12:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 12:39 PM IST
सार

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच, भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की छह गारंटी पर पोस्टर जारी किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कांग्रेस को वंशवादी पार्टी करार दिया।

विज्ञापन
In Telangana BJP issued a post mocking Congress six guarantee scheme
तेलंगाना में भाजपा ने कांग्रेस की छह गारंटी पर ली चुटकी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल जोर अजमाइश कर रहे हैं। तमाम दलों के वरिष्ठ नेता लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। सभी दलों द्वारा लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले अपना घोषणा पत्र जारी किया था। कांग्रेस के 'अभ्यास हस्तम' घोषणा पत्र की छह गारंटी पर भाजपा ने चुटकी ली। 
विज्ञापन


कांग्रेस की घोषणाएं घोटालों की गारंटी कार्ड-भाजपा
भाजपा ने हैदराबाद में गांधी भवन के बाहर कांग्रेस की छह गारंटी का मजाक उड़ाते हुए पोस्टर लगा दिया। जिसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। भाजपा ने कहा, कांग्रेस के द्वारा किए गए सभी वादे घोटालों की गारंटी कार्ड के अलावा कुछ नहीं है। भूमि अधिकार के मुद्दे पर पोस्टर में टिप्पणी की गई। इसमें कहा गया कि कांग्रेस केवल भूमि अतिक्रमण और 70 फीसदी कमीशनखोरी को बढ़ावा देगी। 
विज्ञापन


वंशवाद की राजनीति पर भाजपा का वार
कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस के सभी पद केवल परिवार के सदस्यों को दिए जाएंगे। पिछडे वर्गों से किए गए वादे अभी तक उन तक नहीं पहुंचे। भाजपा ने टिकट बेचने के आरोप भी कांग्रेस पर लगाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक पहले ही बीआरएस में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना के लिए अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए राज्य के लोगों को छह गारंटी देने का वादा किया है। साथ ही 'महालक्ष्मी' योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देगी। 500 रुपये में गैस सिलेंडर और राज्य भर में टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed