फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in regional parties shinv sena got maximum fund, aap on second number

2016-17 में क्षेत्रीय दलों में शिवसेना को मिला सबसे अधिक चंदा, आप रही दूसरे स्थान पर

Wed, 08 Aug 2018 01:52 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
in regional parties shinv sena got maximum fund, aap on second number
shiv sena, bjp

साल 2016-17 में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को कुल 91.37 करोड़ का चंदा मिला था। इसमें शिवसेना को जहां सबसे अधिक चंदा मिला वहीं आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान पर रही। यह जानकारी मंगलवार को जारी एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट से सामने आई है।

विज्ञापन


गैर सरकारी संस्था एडीआर के अनुसार, साल 2016-17 में विभिन्न क्षेत्रीय दलों को 6,339 दानों में कुल 91.37 करोड़ रुपये की कुल राशि प्राप्त हुई। इसमें 20 हजार रुपये से कम और उससे अधिक दोनों की राशि शामिल है। अगर पार्टियों की बात करें तो शिवसेना को 297 दानों में कुल 25.65 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसके बाद आप को 3,865 दानों में 24.73 करोड़ वहीं शिरोमणि अकाली दल को कुल 15.45 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन

 

यह रिपोर्ट राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग में जमा की गई जानकारी पर आधारित है। इसमें 72.05 फीसदी चंदा (65.83 करोड़ रुपये) तीन दलों शिवसेना, आप और अकाली दल को मिला है। अगर वृद्धि की बात करें तो 2015-16 की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 में सबसे अधिक बढ़ोतरी असम गण परिषद के दान में 7,183 फीसदी इसके बाद शिरोमणि अकाली दल 5842 फीसदी और फिर जेडीएस के दान में 596 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed