फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In railways' 100-day plan: Reducing Delhi-Howrah, Delhi-Mumbai travel time by 5 hours

रेलवे का मिशन 100: दिल्ली से हावड़ा और मुंबई रूट पर 160 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, 5 घंटे घटेगी दूरी

Thu, 20 Jun 2019 06:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 20 Jun 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
In railways' 100-day plan: Reducing Delhi-Howrah, Delhi-Mumbai travel time by 5 hours

भारतीय रेलवे ने अगले चार साल के अंदर राष्ट्रीय राजधानी से देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई और पूरब का छोर कहे जाने वाले हावड़ा तक का सफर 5-5 घंटे कम कर देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए करीब 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश इन दोनों रेल मार्गों पर इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह परियोजना रेलवे की तरफ से प्लान-100 दिन के तहत आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की मंजूरी के लिए भेजे गए 11 प्रस्तावों में शामिल है। इन सभी प्रस्तावों की सारी औपचारिकताएं 31 अगस्त, 2019 तक पूरी कर काम शुरू कर देने की योजना है। रेलवे ने प्लान-100 दिन का खाका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर खींचा है। इसके चलते इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यात्रा समय घटाने के लिए रेलवे इन पर चलने वाली ट्रेनों की अधिकतम गति को बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटा करना चाहता है। इसके लिए दोनों ही मार्गों पर रेलवे ट्रैक के मरम्मतीकरण और कई जगह पर उसे बदलने की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक, इसके लिए दिल्ली-हावड़ा के बीच 1525 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए 6,684 करोड़ रुपये और दिल्ली-मुंबई के बीच 1,483 किलोमीटर की दूरी के लिए 6,806 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तय किया गया है।

इसलिए है खास

  • 30 फीसदी रेल यात्री सिर्फ इन दोनों रेल मार्ग पर यात्रा करते हैं
  • 20 फीसदी हिस्सेदारी है इन दोनों मार्गों की कुल माल ढुलाई में
  • 17 घंटे लगते हैं फिलहाल दिल्ली से हावड़ा तक की रेल यात्रा में
  • 15.5 घंटे लेती है दिल्ली से मुंबई पहुंचने में फिलहाल एक ट्रेन
  • 12 घंटे और 10 घंटे का ही सफर करना चाहता है रेलवे इन मार्गों पर
  • 160 किमी प्रति घंटा गति की जाएगी इसके लिए इन मार्गों पर ट्रेन की
  • 130 किमी प्रति घंटा अधिकतम गति से चलती हैं फिलहाल इन पर ट्रेन

ये लक्ष्य भी हैं प्लान-100 दिन में

  • यात्रियों को अपनी टिकट सब्सिडी छोड़ने के लिए चलाएगा ‘गिव इट अप’ अभियान
  • अहम पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले मार्ग पर दो ट्रेन का संचालन निजी क्षेत्र को देगा
  • कोहरे और गति के कारण दुर्घटनाएं रोकने के लिए डिजिटल कॉरिडोर में बदलेगा रेल ट्रैक
  • शेष बचे हुए देश के 4882 रेलवे स्टेशनों को भी पूरी तरह वाई-फाई जोन में बदलेगा
  • 2568 रेलवे क्रासिंग को 2023 तक खत्म करने के लिए सरकार से 50 हजार करोड़ रुपये मांगेगा
  • 50 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करेगा और रेलवे बोर्ड का पुनर्गठन करेगा
  • रेलवे सिग्नल सिस्टम और अन्य तकनीकों को आधुनिक तकनीकों से बदला जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed