मुंबईः राष्ट्रपति कोविंद ने लता मंगेशकर से की मुलाकात, दी अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर से रविवार को दक्षिण मुंबई में उनके घर में मुलाकात की और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। कोविंद राज भवन में भूमिगत ‘बंकर म्यूजियम’ का उद्घाटन करने शहर में आए हुए थे।
उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'लता मंगेशकर जी से मुंबई में उनके आवास पर मिलकर प्रसन्न हूं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत का गौरव लता जी ने अपने भावपूर्ण मधुर संगीत से हमारी जिंदगियों में मिठास भर दी। वह अपनी सादगी और इनायत से हमें प्रेरित करती रही हैं।’
लता मंगेशकर जी से आज उनके निवास पर मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके स्वस्थ जीवन के लिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
लता जी भारत का गौरव हैं। उनके मर्मस्पर्शी गीत हमारे जीवन में मधुरता घोलते रहे हैं। उनकी प्रेरणादायी सादगी और सौम्यता हम सबको प्रभावित करती रही है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/vBrFPNTAlpविज्ञापन विज्ञापन— President of India (@rashtrapatibhvn) August 18, 2019
इसके जवाब में 89 वर्षीय गायिका ने ट्वीट किया, ‘‘नमस्कार, हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी जब आत्मीयता से आए और मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की तो मैंने काफी सम्मानित महसूस किया। मैं आभारी हूं। सर, आपने हमें गौरवान्वित किया।’’
Namaskar,
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 18, 2019
Was deeply honoured and humbled, when the The President of our country, Shri Ramnath Kovind ji, so gracefully came and met me at my residence. I stand in gratitude. Sir, you make us proud! @rashtrapatibhvn . pic.twitter.com/ht3ZaacYDK