फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In midst of bullock cart race, bullets fired in Thane, know all about

Maharashtra: बैलगाड़ी दौड़ के बीच ठाणे की सड़कों पर दिनदहाड़े चलीं गोलियां, सहम गए राहगीर

Mon, 14 Nov 2022 11:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Nov 2022 11:33 AM IST
सार

वीडियो में कुछ लोग सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के आसपास खड़े हैं, तभी दूसरे गुट की ओर से उन पर फायरिंग शुरू होती है। फिर गोलियां चलती रहती हैं और लोग जान बचाने के लिए वहां से गुजर रहे वाहनों की आड़ लेते हैं और कुछ वहां खड़ी कारों के पीछे छिपते हैं। 

विज्ञापन
In midst of bullock cart race, bullets fired in Thane, know all about
firing in ambernath during bullock cart race - फोटो : video grab

विस्तार

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे के अंबरनाथ इलाके में सड़क पर दिनदहाड़े गोलीबारी होते देख राहगीर सहम गए। यह घटना रविवार को बैलगाड़ी दौड़ के दौरान दो गुटों में विवाद के बाद हुई। दोनों पक्षों ने करीब 15-20 राउंड गोलियां दागीं। 

विज्ञापन

दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गनीमत है कि गैंगवार के अंदाज में हुई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इलाके में भय व अफरातफरी का माहौल बन गया था। 
विज्ञापन

वीडियो में कुछ लोग सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के आसपास खड़े हैं, तभी दूसरे गुट की ओर से उन पर फायरिंग शुरू होती है। फिर गोलियां चलती रहती हैं और लोग जान बचाने के लिए वहां से गुजर रहे वाहनों की आड़ लेते हैं और कुछ वहां खड़ी कारों के पीछे छिपते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पनवेल व कल्याण के गुटों में हुआ विवाद
रविवार को अंबरनाथ में बैलगाड़ी दौड़ हुई थी। इसी दौरान पनवेल के पंढरीसेठ फड़के और कल्याण के राहुल पाटिल के गुटों में पहले किसी बात पर बहस और फिर मारपीट के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। 


विवाद व गोलीबारी की सूचना मिलते ही अंबरनाथ के शिवाजीनगर थाने की पुलिस  मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां से दोनों गुटों के लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed