फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Maharashtra, one third of the country infected, lockdown may increase till 31 May

देश के एक तिहाई संक्रमित महाराष्ट्र में 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

Fri, 15 May 2020 05:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 15 May 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
In Maharashtra, one third of the country infected, lockdown may increase till 31 May
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के एक तिहाई कोरोना मरीज अकेले इस प्रदेश में हैं। 975 लोगों की जान जा चुकी है, जो देश में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


एमएमआर में मुंबई के अलावा पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव जैसे जिले कोरोना के हॉटस्पॉट के रूप में उभरे हैं। इनमें मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है। देश की आर्थिक राजधानी में मुंबई में सर्वाधिक 15,747 संक्रमित मरीज हैं। जबकि 596 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन


एमएमआर के मौजूदा हालात को देखते हुए बृहस्पतिवार को सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की मौत

कोरोना के चलते मुंबई पुलिस के एक और जवान की मौत हो गई। अब तक मुंबई पुलिस के 8 जवान जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हैं। वहीं, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी मुंबई शहर में हॉटस्पॉट बन चुकी है। बीते 45 से कम दिनों में यहां संक्रमितों की संख्या 1028 हो गई, जबकि 40 लोग मारे जा चुके हैं।

  •  कर्नाटक: दो लोगों की मौत, 22 नए केस

 कर्नाटक में दो और लोगों की कोरोना से मौत के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई। बृहस्पतिवार को 22 नए मामले रिपोर्ट हुए। 981 लोग संक्रमित हैं।
 

  • ओडिशा: संक्रतिमों की संख्या 600 पार

ओडिशा में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। 73 नए मामले सामने आए। इनमें 71 लोग दूसरे राज्यों से लौटे हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 611 हो गई। तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

  • राजस्थान: 66 नए मामलों की पुष्टि

जयपुर। राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 4394 हो गई। बृहस्पतिवार को 66 नए मामलों की पुष्टि हुई। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई।  अब तक 122 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

  • त्रिपुरा: बीएसएफ जवान संक्रमित

अगरतला। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में बीएसएफ के एक और जवान की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 156 हो गई। सीएम बिप्लब देब ने बताया कि 151 बीएसएफ जवान और उनके परिवार के सदस्य इस वायरस से संक्रमित हैं।

  • गोवा: 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

पणजी। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि सात संदिग्धों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मई तक राज्य में कोरोना के एक भी पॉजिटिव मामले में नहीं थे और राज्य सरकार ने गोवा को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया था।

  • आंध्र: आंकड़ा 2200 पार

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2200 पार हो गया। 68 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2205 हो गई। अब तक 48 लोग मारे जा चुके हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed