{"_id":"59cdcf044f1c1bce538b4da0","slug":"in-madhya-pradesh-many-districts-school-students-force-to-study-in-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कई जगह खुले में पढ़ने को मजबूर बच्चे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कई जगह खुले में पढ़ने को मजबूर बच्चे
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के कई जिलों में बच्चे जिस हालत में पढ़ने को मजबूर हैं उससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ राज्य के शिक्षा मंत्री व्यवस्था को लेकर बड़े वायदे कर रहे हैं, दूसरी तरफ बच्चों के पास स्कूल नहीं है उन्हें खुले में पढ़ता पड़ता है। मुरैना जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां करीब 69 स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों को बिना छत के स्कूल में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
नवीन शाक्या प्राथमिक विद्यालय ने पूरी कहानी बयां की है, जहां मौसम खराब हो जाने पर बच्चों को गाय और भैंस के तबेले में शिफ्ट होना पड़ता है। 2011 में स्थापित हुए इस स्कूल के बच्चों को अक्सर खुले में ही पढ़ना पड़ता है। स्कूल के टीचर कमलेश वर्मा बताते हैं कि उन्होंने बच्चों की सुरक्षा की सुरक्षा पर सवाल उठाया और कई बार प्रशासन से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन हालात वैसे ही बने हुए हैं।
विज्ञापन
बच्चे यहां पेड़ों की छाव में पढ़ते हैं, लेकिन धूप और बारिश ज्यादा हो जाने की वजह से परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती हैं। वर्मा ने कहा कि गांव वालों की मदद से थोड़ी राहत मिल जाती है, लेकिन ऐसा कब तक चलेगा?
विज्ञापन