{"_id":"5bc99d7ebdec226970456cfd","slug":"in-last-4-years-the-bjp-led-central-govt-built-1-25-crore-houses-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सरकार ने बनाए 1.25 करोड़ मकान, यूपीए सरकार ने 25 लाख: मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हमारी सरकार ने बनाए 1.25 करोड़ मकान, यूपीए सरकार ने 25 लाख: मोदी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
शिरडी में नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकार पर गरीबी हटाने के प्रति गंभीर नहीं होने और ‘एक खास परिवार के नाम’ को ही बढ़ावा देने के लिए काम करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सर्वसमावेशी विकास के लिए विभाजनकारी ताकतों को हराने की जरूरत है।
उन्होंने अपनी और पूर्ववर्ती सरकार के बीच का फर्क यह कहकर उजागर करने की कोशिश की कि मौजूदा राजग सरकार विकास और कल्याणकारी परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने अंतिम चार सालों में गरीबों के लिए सिर्फ 25 लाख मकान बनाए जबकि वर्तमान सरकार ने अपने चार सालों में 1.25 करोड़ मकान बनाए हैं।
उन्होंने वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के पीएमएवाई लाभार्थियों से बातचीत की और उनमें कुछ को मकानों की प्रतीकात्मक चाभियां सौंपी। मोदी ने कहा कि पिछले चार सालों में सरकार ने झुग्गियों में रहने वाले गरीबों को उचित आवास मुहैया कराने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें गरीबी उन्मूलन को लेकर गंभीर नहीं थीं, उनका एकमात्र उद्देश्य परिवार विशेष को बढ़ावा देना था। उन्होंने कहा कि निजी हितों के लिए समुदायों को बांटने वाली ताकतों को हमें हराना होगा।

In its last 4 years of governance, the previous govt built only 25 Lakh houses. In last 4 years, the BJP-led central govt built 1.25 Crore houses: Prime Minister Narendra Modi in Shirdi, Maharashtra pic.twitter.com/sZMnIhvWVX
— ANI (@ANI) October 19, 2018