फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Karnataka, Congress-JDSt in crisis, BJP ready to form govt, in Andhra Chandrababu has trouble too

कर्नाटक में संकट बरकरार, सरकार बनाने को भाजपा तैयार, इधर आंध्र प्रदेश में मुश्किल में चंद्रबाबू

Sun, 07 Jul 2019 06:18 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली/बेंगलूरू/अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली/बेंगलूरू/अमरावती Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 06:18 AM IST
सार

  • चुनी गई सरकार भाजपा को हजम नहीं हो रही : कांग्रेस
  • सुरजेवाला बोले, खरीद फरोख्त की सिंबल बन गई है भाजपा
  • भाजपा प्रवक्ता ने कहा- जनता ने सरकार को नकार दिया है
  • सदानंद गौड़ा बोले- हमारी सरकार बनी तो येदियुरप्पा होंगे सीएम 

विज्ञापन
In Karnataka, Congress-JDSt in crisis, BJP ready to form govt, in Andhra Chandrababu has trouble too
विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे विधायक(File Photo) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है। इधर, इस सियासी संकट को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। पार्टी ने भाजपा पर गठबंधन सरकार को अस्थिर करने और उसके विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर आंध्र प्रदेश में भी अपनी पार्टी टीडीपी के 18 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने से चंद्रबाबू नायडू भी मुश्किल में पड़ गए हैं। 

विज्ञापन


कर्नाटक में जारी सियासी संकट को लेकर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘भाजपा को कर्नाटक में चुनी गई सरकार हजम नहीं हो रही है। भाजपा विधायकों को खरीदकर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को अस्थिर करना चाहती है। देश में आया राम, गया राम यानी खरीद फरोख्त की राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय लोकतंत्र को नीचा करने का भाजपा का प्रयास सफल नहीं होगा।’
विज्ञापन


कर्नाटक में पार्टी विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें मोतीलाल वोरा, मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल, जितेंद्र सिंह और आनंद शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'खरीद-फरोख्त का सिंबल बन गई है भाजपा'

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोले हुए सुरजेवाला ने कहा, ‘रक्षक, भक्षक बन जाएंगे तो संविधान की रक्षा कौन करेगा? वोट की चोट से जब मोदी जी को मात मिली तो उन्हें पांच साल को इंतजार करना चाहिए। करोड़ों रुपये, सत्ता की ताकत दिखाकर वह कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। आप प्रजातंत्र के साथ नंगानाच नहीं कर सकते हैं। देश में 12 सरकारें ऐसी हैं जहां भाजपा ने खरीद फरोख्त की है। कर्नाटक में भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है। आज भाजपा खरीद फरोख्त का सिंबल बन गई है।’

हम सरकार बनाने के लिए तैयार: भाजपा

कर्नाटक संकट पर केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा, ‘राज्यपाल फैसला लेने का सर्वोच्च अधिकार रखते हैं। सांविधानिक मत के तहत अगर वह हमें बुलाते हैं, तो हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमारी सरकार बनती है तो बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री होंगे।’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी उचित समय पर उचित कदम उठाएगी। पार्टी का इन इस्तीफों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘गठबंधन को कर्नाटक की जनता ने खारिज कर दिया है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के बाद भी भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी। यह स्पष्ट रूप से जनता का मूड दर्शाता है।’

17 जुलाई को हो सकता है शक्ति परीक्षण 

सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला 17 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दे सकते हैं। विधानसभा का सत्र 12 जुलाई को शुरू हो रहा है। इस संकट के मद्देनजर कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल शनिवार शाम बंगलूरू पहुंच गए हैं। निजी दौरे पर अमेरिका गए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक लौट रहे हैं। विदेश दौरे पर गए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव भी बंगलूरू लौट रहे हैं।

चार विधायक बोले, सिद्धारमैया सीएम बनें तो वापसी

इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के चार विधायकों ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अगर जेडीएस के कुमारस्वामी की जगह सीएम बनाए जाते हैं तो वे अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे। जेडीएस नेता एच विश्वनाथ ने कहा, ‘गठबंधन सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। हमने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया और हम किसी ‘ऑपरेशन कमल’ से प्रभावित नहीं हुए हैं।’ वहीं, सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार चलती रहेगी। 

आंध्र में 18 टीडीपी विधायक भाजपा के संपर्क में

In Karnataka, Congress-JDSt in crisis, BJP ready to form govt, in Andhra Chandrababu has trouble too
chandrababu naidu(File Photo) - फोटो : PTI

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील देवधर ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के 18 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। इसके अलावा 30 एमएलसी भी भाजपा के संपर्क में हैं। हाल में टीडीपी के चार राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए थे। यह चंद्रबाबू के लिए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद बड़ा झटका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed