{"_id":"5ce2690dbdec22070f67f740","slug":"in-gujarat-a-penalty-of-500-rupees-will-be-imposed-on-water-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस राज्य में पानी बर्बाद करने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना, तीसरी बार में कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस राज्य में पानी बर्बाद करने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना, तीसरी बार में कटेगा कनेक्शन
Mon, 20 May 2019 02:15 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 May 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात में पानी की बरबादी रोकने के लिए नए तरीका निकाला गया है। अगर कोई व्यक्ति पानी की बर्बादी करता है तो उस पर 250 से 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है साथ में पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन
जल आपूर्ति समिति के प्रमुख लखन राजगोर ने रविवार को बताया कि दाहोद में पानी की किल्लत है। शहर की जल आपूर्ति पूरी करने वाले कडाणा बांध और पाटा डूंगरी नहर में जल का स्तर काफी गिरा है। यहां एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस कारण लोगों से पानी बचाने की अपील की गई है। साथ ही पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि चेतावनी के बाद भी यदि कोई उपभोक्ता पानी बर्बाद करते हुए दो-तीन बार पकड़ा जाता है तो उसका पानी का कनेक्शन बिना नोटिस के काट दिया जाएगा।
विज्ञापन