फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in flight violance increase 63 passengers placed in no fly list in 2022 government tells in lok sabha

In Flight Violance: विमानों में बढ़ी हिंसा की घटनाएं! जानें 2022 में कितने यात्रियों पर हुई कार्रवाई

Sat, 11 Feb 2023 09:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Feb 2023 09:39 AM IST
सार

सरकार ने लोकसभा में बताया कि जिन यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया, उनमें अधिकतर मामले मास्क ना पहनने और क्रू सदस्यों के निर्देशों का पालन नहीं करने से जुड़े थे। 

विज्ञापन
in flight violance increase 63 passengers placed in no fly list in 2022 government tells in lok sabha
फ्लाइट में बदसलूकी के मामले बढ़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2022 में 63 यात्रियों को 'नो फ्लाई लिस्ट' में डाला गया। दरअसल सदन में नागरिक विमानों में बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बारे में सवाल किया गया था और पूछा गया था कि नागरिक विमानों में हिंसा की घटनाएं बढ़ने की क्या वजह है? इसके जवाब में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने लिखित जवाब में उक्त जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल 2022 में कुल 63 यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया। एयरलाइंस की आंतरिक कमेटी की सिफारिशों पर अलग-अलग यात्रियों को अलग-अलग समय अवधि के लिए हवाई सेवाओं के लिए प्रतिबंधित किया गया। सरकार ने लोकसभा में बताया कि जिन यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया, उनमें अधिकतर मामले मास्क ना पहनने और क्रू सदस्यों के निर्देशों का पालन नहीं करने से जुड़े थे। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल के दिनों में हवाई यात्रा के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं, जो मीडिया की सुर्खियां बनी। एयर इंडिया की न्यूयॉर्क दिल्ली की फ्लाइट में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। जिस पर खूब हंगामा हुआ और पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार भी किया था। पेरिस से दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट में भी एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में एक अन्य महिला के कंबल पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। गोवा में एक विदेशी नागरिक द्वारा महिला क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करने की घटना हुई थी तो दिल्ली में एक यात्री द्वारा क्रू मेंबर के साथ गलत व्यवहार करने का भी मामला सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed