{"_id":"58387ebd4f1c1b242413d705","slug":"in-cpmperesion-of-dollar-rupee-17-paise-weake","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे और कमजोर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे और कमजोर
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sat, 26 Nov 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः शेयर बाजार
बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने के बाद शुक्रवार को बाजार ने पलटी मारी और रुपये में डॉलर के मुकाबले 27 पैसे की तेजी दर्ज की गई। रुपये की मजबूती से शेयर बाजार में तेजड़िए हावी हो गए और बाजार में तेजी बहाल हो गई।
विज्ञापन
सेंसेक्स 456 अंक बढ़कर 26,316 पर और निफ्टी 149 अंक बढ़कर 8,114 पर बंद हुआ। बीते 18 अक्टूबर के बाद यह सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है। शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे बढ़कर 68.46 पर बंद हुआ। दिसंबर एफएंडओ के लिए सौदे का पहला दिन होने से भी शेयरों में तेजी का माहौल रहा। आईटी और फार्मा सेक्टर में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन