{"_id":"5ae8aa6e4f1c1b9b098b7854","slug":"in-coal-scam-case-four-years-jail-term-to-gondwana-ispat-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला घोटाले में गोंडवाना इस्पात के निदेशक को चार साल की कैद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोयला घोटाले में गोंडवाना इस्पात के निदेशक को चार साल की कैद
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने कोयला खदान आवंटन घोटाले से जुड़े एक मामले में गोंडवाना इस्पात लिमिटेड के निदेशक को चार साल कैद व एक करोड़ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने कंपनी व निदेशक को 27 अप्रैल को इस मामले में दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज भरत पराशर ने कंपनी के निदेशक अशोक डागा को सजा व जुर्माने के अलावा कंपनी पर भी 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला कंपनी को महाराष्ट्र में 2003 में माजरा खदान आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है। सीबीआई ने इस मामले में 2014 में केस दर्ज किया था। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर डागा को समन किया था।
विज्ञापन
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कंपनी व उसके निदेशक ने साजिश व धोखाधड़ी से महाराष्ट्र में माजरा कोल ब्लॉक हासिल किया। इसके लिए दोषियों ने 2000 में दिए आवेदन में कंपनी के रजिस्ट्रेशन व उसकी वित्तीय क्षमता के बारे में झूठी जानकारी दी थी।
विज्ञापन