{"_id":"5ac9b8c04f1c1bb9618b63a3","slug":"in-chennai-rajnikant-kamal-hassan-and-danush-joined-protest-over-cauvery-management-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन, रजनीकांत, कमल हासन और धनुष ने लिया हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कावेरी विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन, रजनीकांत, कमल हासन और धनुष ने लिया हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कावेरी नदी को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है। कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड की निर्माण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और धनुष भी शामिल हुए। इससे पहले तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने तमिलनाडु बंद का आह्वान किया था।
विज्ञापन
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड (सीएमबी) गठित न करने के मुद्दे पर डीएमके ने बंद की घोषणा की थी। मीडिया से बातचीत में स्टालिन ने कहा कि 'पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 अप्रैल के दिन उनके चेन्नई दौरे के दौरान काले झंडे दिखाएंगे।'
विज्ञापन
Chennai: Rajinikanth, Kamal Hassan and Dhanush take part in protest over demand for formation of #CauveryMangementBoard pic.twitter.com/HCY7RTiGLv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 8, 2018
वहीं सत्तारुढ़ पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) भी केंद्र सरकार से नाराज दिखी थी। एआईएडीएमके के सांसद ए नवनीत कृष्णन ने केंद्र सरकार को आत्महत्या करने धमकी देते हुए कहा था कि अगर केंद्र सरकार कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड का निर्माण नहीं हुआ तो पार्टी के सभी सांसद आत्म हत्या कर लेंगे।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के बनाए जाने का जिम्मा केंद्र सरकार को दिया था। नवनीत कृष्णन ने बताया कि तमिलनाडु में मांग है कि एआईडीएम के सांसद इस्तीफा दें। लेकिन मैं केंद्र सरकार और राज्य के लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप कावेरी जल मैनेजमेंट का गठन नहीं करती है तो हमारे सारे सांसद आत्म हत्या कर लेंगे। एआईडीएमके 13 सदस्य राज्यसभा में और 37 लोकसभा में हैं।