फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in chennai and meerut vegetable market are new corona hotspot coronavirus pandemic

चेन्नई और मेरठ के सब्जी बाजार कोरोना के नए हॉटस्पॉट, कई लोग हुए संक्रमित

Wed, 06 May 2020 10:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 06 May 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
in chennai and meerut vegetable market are new corona hotspot coronavirus pandemic
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 46,000 के पार चली गई है और 1,500 से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। लेकिन इस बीच देश में कोरोना के दो नए बड़े हॉटस्पॉट सामने आए हैं। ये हॉटस्पॉट तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में हैं।

विज्ञापन


तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के सब्जी बाजार कोरोना के नए हॉटस्पॉट के रुप में सामने आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई के कोयमबेडू बाजार में कोविड-19 संक्रमण के कई नए मामले मिले हैं। यहां रोजाना हजारों लोग सब्जियां, फल और फूल खरीदने के लिए जाया करते हैं।
विज्ञापन


295 एकड़ में चेन्नई का ये बाजार फैला हुआ है जहां करीब तीन हजार दुकानें हैं, हालांकि अभी इनमें से सिर्फ दो सौ दुकानें ही चालू थीं। इस सब्जी बाजार के हॉटस्पॉट बनने के बाद इसे सील करते हुए नजदीकी थिरूमझीसाई में स्थानांतरित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चार मई को 527 कोरोना संक्रमित मिले थे जिसमें से ज्यादातर इसी बाजार के थे। अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के 450 कोरोना संक्रमित मरीज इसी इलाके से जुड़े मिले। 

सोमवार को चेन्नई में मिले 266 नए मामलों में से 216 मामले किसी ना किसी तरीके से इसी बाजार से जुड़े पाए गए। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बाजार में संक्रमित सब्जी व्यापारी और ग्राहक राज्य के दूसके इलाकों में भी गए होंगे।

मेरठ में भी सब्जी बाजार से फैला डर
चेन्नई की तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ में सब्जी बाजार को कोरोना का नया हॉटस्पॉट बताया गया है। मेरठ के नवीन थोक सब्जी बाजार की पहचान नए हॉटस्पॉट के तौर पर की गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 24 सब्जी बेचने वाले कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।


इसके अलावा इस बाजार से सब्जी खरीद कर आगरा के 28 और लखनऊ के चार सब्जी विक्रेता में भी कोरोना का संक्रमण देखा गया है। कोरोना संक्रमण के फैलने के बाद मेरठ के नवीन थोक बाजार को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed