फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In a major operation in Porbandar Indian Coast Guard arrested 5 crew members

Indian Navy: समुद्री सीमा से ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती, संदिग्ध पाकिस्तानी-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 02:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 28 Feb 2024 02:11 PM IST
सार

भारतीय नौसेना ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ नौसेना ने लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ ले जा रहे एक संदिग्ध नौका को पकड़ा। 

विज्ञापन
In a major operation in Porbandar Indian Coast Guard arrested 5 crew members
चालक दल के पांच सदस्यों को पकड़ा - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ अरब सागर में एक संयुक्त अभियान में चलाया। इस दौरान एक ईरानी नौका को रोककर उसके चालक दल के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया। अधिकारियों को संदेह है कि यह लोग ईरान और पाकिस्तान से हो सकते हैं। इनके पास से हजारों करोड़ रुपये की कीमत का 3300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया। 

विज्ञापन

 
संघीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनसीबी और अन्य एजेंसियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। देश में अब तक की सबसे अधिक अपतटीय जब्ती (मात्रा के आधार पर) की है। नौका से गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के ईरानी या पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास से राष्ट्रीयता का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ भारतीय नौसेना ने लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथामफेटामाइन 25 किलोग्राम मॉर्फिन) ले जा रहे एक संदिग्ध नौका को पकड़ा। अबतक सबसे अधिक जब्त किया मादक पदार्थ है। पकड़ी गई नौका और चालक दल के सदस्यों के साथ-साथ प्रतिबंधित पदार्थों को भी भारतीय बंदरगाह पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया है।' 



एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि एनसीबी, नौसेना और एटीएस गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इससे करीब 3,300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए। यह भारत में ड्रग्स की सबसे बड़ी अपतटीय जब्ती है। इस सिलसिले में पांच संदिग्ध विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और संदेह है कि इनका संबंध पाकिस्तान से है।



अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जब्ती पर पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी के नशामुक्त भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, हमारी एजेंसियों ने आज देश में मादक पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती करने में सफलता हासिल की। एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में, 3132 किलोग्राम ड्रग्स की एक विशाल खेप जब्त की गई। यह ऐतिहासिक सफलता हमारे देश को नशा मुक्त बनाने की हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस मौके पर मैं एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed