फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan loyalists would be allowed to contest polls: caretaker prime minister Kakar

Pakistan: 'इमरान खान के वफादारों को चुनाव लड़ने की दी जाएगी अनुमति', कार्यवाहक PM काकर का बड़ा बयान

Tue, 31 Oct 2023 07:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Oct 2023 07:53 PM IST
सार

Pakistan: कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने कहा कि सरकार की पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है। सरकार इस तरह की कोई गैरकानूनी हरकत कैसे कर सकती है? इमरान के सभी वफादारों को चुनाव में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
Imran Khan loyalists would be allowed to contest polls: caretaker prime minister Kakar
अनवर उल हक - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने मंगलवार को कहा कि पीटीआई पार्टी के प्रमुख इमरान खान के वफादारों को आगामी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। 

विज्ञापन

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई)  के समर्थकों ने नौ मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर अभूतपूर्व हमला किया था। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी के सदस्यों को जनवरी 2024 में आम चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काकर ने यहां पत्रकारों से कहा, सरकार की पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है। सरकार इस तरह की कोई गैरकानूनी हरकत कैसे कर सकती है? इमरान के सभी वफादारों को चुनाव में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने भी दलों को समान अवसर सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग (ईसीपी) ने आम चुनावों के लिए जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह की घोषणा की है। हालांकि, इसने अभी तक कोई तय तारीख नहीं दी है। पीटीआई और पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) लंबे समय से चुनाव आयोग से चुनाव के लिए एक तय तारीख देने की मांग करती रही है।

इन पार्टियों ने चुनाव आयोग के इरादों पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि पीएमएल-एन सुप्रीम नवाज शरीफ की कानूनी बाधाओं के हल होने के बाद वह तारीख की घोषणा कर सकती है। नवाज शरीफ ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद देश लौटे हैं, जिसे उनके प्रतिद्वंद्वियों ने सैन्य प्रतिष्ठान के साथ एक समझौता कहा है। 

इमरान खान 15 अगस्त के बाद से जेल में बंद हैं। वह गोपनीय राजनयिक केबल (साइफर) मामले में अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। मंगलवार को उनके वकील ने उनके हवाले से कहा कि जेल में उन्हें धीमा जहर दिया जा सकता है। 

काकर ने इस धारणा को भी खारिज किया है कि सत्ता प्रतिष्ठान की पार्टी होने के नाते पीएमएल-एन को तरजीह दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम सभी दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होंगे। 

इस बीच, पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने कहा कि सेना के जवानों और अर्धसैनिक रेंजर्स के जवानों को प्रांत में चुनाव के लिए सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा, आगामी चुनावों के लिए पंजाब में सेना और रेंजर्स को तैनात किया जाएगा। सेना और अर्धसैनिक बलों के 1,47,000 जवान चुनाव सुरक्षा ड्यूटी करेंगे। पंजाब में पचास हजार मतदान केंद्रों में से करीब सात हजार को संवेदनशील घोषित किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed