'जिहादी' इमरान को भारत का करारा जवाब, कहा- पाक पीएम को नहीं आता अंतरराष्ट्रीय संबंध निभाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भड़काऊ भाषण और पाकिस्तानियों को जिहाद के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) की तरफ जाने वाले बयान को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इसको लेकर शुक्रवार को पाक को करारा जवाब दिया।
इमरान खान पर हमला करते हुए रवीश कुमार ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। जहां तक मैं समझता हूं कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय संबंधों को निभाना आता ही नहीं है।
Raveesh Kumar,MEA on Pakistan PM asking people to head towards LoC: He used provocative&irresponsible statements in UNGA too.I think he doesn't know how to conduct international relationships. Most serious thing is he gave an open call for jihad against India which is not normal. pic.twitter.com/1GgAHL8hCF
— ANI (@ANI) October 4, 2019
उन्होंने कहा कि यह बहुत की गंभीर विषय है कि उन्होंने खुले तौर पर भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की अपील की, जो कोई सामान्य बात नहीं है। यूएन में मलेशिया के प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर मुद्दे को उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने अन्य सभी रियासतों की तरह भारत के साथ विलय के मसौदे पर हस्ताक्षर किया था।
रवीश कुमार ने कहा, पाकिस्तान ने हमला करके जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। उन्होंने मलेशिया को हिदायत देते हुए कहा कि वहां की सरकार को दो देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को ध्यान में रखना चाहिए और ऐसी टिप्पणी करने से बचना चाहिए।