फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imran khan and narendra Modi can get a new path from diplomatic imagination

कूटनीतिक कल्पनाशीलता से नया रास्ता निकाल सकते हैं इमरान और मोदी  

Sun, 19 Aug 2018 03:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
Imran khan and narendra Modi can get a new path from diplomatic imagination
इमरान खान और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)।

इमरान खान का पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना दोनों पड़ोसियों के लिए रिश्ते सुधारने का अच्छा मौका साबित हो सकता है। बशर्ते इमरान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीति की नई कल्पनाशीलता के साथ आउट ऑफ दि बॉक्स विचार रखें। यह एक भ्रांति है कि इमरान वहां की सेना के दबाव में काम करेंगे। लिहाजा फिलहाल किसी भी पूर्वाग्रह केसाथ आगे बढना एक अच्छे मौकेको गंवाने जैसा होगा।  

विज्ञापन


इमरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पढ़े हुए आधुनिक सोंच के व्यक्ति हैं। वह एक क्रिकेटर हैं और अपने देश के लिए विश्वकप हासिल किया है। जहां तक मेरा मानना है इमरान अपने मर्जी के मालिक हैं। वह एक हद केबाद किसी के दबाव में काम नहीं करेंगे। भारत को भी यह उम्मीद रखनी चाहिए। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए राजनीतिक जीवन में 22 साल मेहनत की है।
विज्ञापन


जाहिर है उनके जहन में अपने देश केलिए कुछ ठोस योजनाएं होंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों केलिए यह अटल सत्य है कि कुछ भी बदल जाए दोनों देशों का भूगोल नहीं बदल सकता। लिहाजा आज नहीं तो कल दोनों देशों को मिलकर ही बीच का रास्ता निकालना होगा। अब आजादी के बाद पैदा हुए दोनों प्रधानमंत्री इस मौकेका सकारात्मक इस्तेमाल कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यह मान भी लिया जाए कि इमरान खान अपनी सेना के दबाव में काम करेंगे तो इसमें हर्ज क्या है। यह समस्या भारत की कम उनकी ज्यादा है। भारत तो सीधे वहां की चुनी हुई सरकार से बातचीत करेगा। अब भारत की पहल पर बतौर प्रधानमंत्री इमरान खान कैसा रुख रखते हैं यह  उनकी सिरदर्दी है। सवाल यह है कि दोनों प्रधानमंत्री किस आधार पर बातचीत शुरु करते हैं। दोनों देशों को नई ताजगी के साथ एक दूसरे को मौका देना होगा।  

(पूर्व रॉ प्रमुख ए. एस. दुल्लत की गुंजन कुमार के साथ बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed