{"_id":"5fff7c2e54440f794c71bdc3","slug":"improving-in-the-condition-of-union-minister-shripad-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने कहा, हटा सकते हैं वेंटिलेटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने कहा, हटा सकते हैं वेंटिलेटर
Thu, 14 Jan 2021 04:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Jan 2021 04:33 AM IST
विज्ञापन
श्रीपाद नाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हादसे के शिकार केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की स्थिति में सुधार हो रहा है। दिल्ली से गोवा गई एम्स डॉक्टरों की टीम ने कहा है कि उनकी सारी रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री की सेहत का जायजा लेने के लिए दिल्ली एम्स की एक टीम गोवा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ( जीएमसीएच) गई थी। इसी अस्पताल में केंद्रीय मंत्री का इलाज हो रहा है। एम्स की टीम मंगलवार देर शाम को वहां पहुंची थी।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए एम्स डॉक्टरों की टीम ने कहा कि श्रीपद नाईक ठीक तरह से सांस ले रहे हैं, उनका रक्तचाप ठीक है। श्रीपद नाईक की स्थिति देखने के बाद एआईआईएमएस के डॉक्टरों की टीम ने जीएमसीएच के डॉक्टरों से विचार विमर्श किया और उपचार को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
एआईआईएमएस की टीम ने कहा है कि अब उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।