फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Important resolution to increase maritime defence cooperation between India and Australia

IND-AUS: समुद्री रक्षा सहयोग बढ़ाने का अहम संकल्प, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय कमान का किया दौरा

Sun, 07 Apr 2024 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2024 07:14 AM IST
सार

भारतीय नौसेना ने कहा कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लाल सागर और अदन की खाड़ी में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीफ ऑफ आरएएन, एओ वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने किया।

विज्ञापन
Important resolution to increase maritime defence cooperation between India and Australia
Indian Navy - फोटो : Social Media

विस्तार

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान (डब्ल्यूएनसी) का शनिवार को दौरा किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने समुद्री रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) 2014 से लागू है।

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने कहा कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लाल सागर और अदन की खाड़ी में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीफ ऑफ आरएएन, एओ वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने वाइस एडमिरल संजय जे सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत की। दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयगो पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा भारतीय नौसेना अच्छा काम कर रही है
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा कर नौसेना डॉकयार्ड में डेस्ट्रायॅर व पनडुब्बी का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की क्षमताओं और भारतीय नौसेना के लिए जारी परियोजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इस पर वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने कहा कि भारतीय नौसेना अच्छा काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंद महासागर में शांति प्राथमिकता आरएएन प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दोनों देशों की नौसेनाओं की प्राथमिकता हिंद महासागर रिम (आईओआर) में शांति स्थिरता और विकास करना हैं। इसके लिए दोनों पक्षों को नौसैनिक सहयोग को और बढ़ाना होगा। सांस्कृतिक और राजनयिक आदान-प्रदान इसमें प्रमुख कारक साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed