फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Immunity Sweet made of 15 types of Herbs And Spices, helpful in fighting coronavirus

15 प्रकार की जड़ी-बूटियों से बना 'इम्युनिटी संदेश', कोरोना से लड़ने में मददगार

Tue, 09 Jun 2020 02:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Jun 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Immunity Sweet made of 15 types of  Herbs And Spices, helpful in fighting coronavirus
कोलकाता के हलवाई द्वारा तैयार ‘इम्यूनिटी संदेश’ - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस का कहर देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई वैक्सीन या दवा नहीं बनी है। वहीं, कई लोग कोरोना से लड़ने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसी बीच कोलकाता में एक हलवाई ने 15 प्रकार की जड़ी-बूटियां मिलाकर विशेष तरह की मिठाई तैयार की है।

विज्ञापन

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दावा है कि कोरोना काल में यह मिठाई रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करेगी। मिठाई के कुछ दिन सेवन से शरीर में वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। बंगाली मिठाई की बहुत पुरानी व प्रसिद्ध दुकान वाले बालाराम और राधारमण मुल्लिक ने बताया कि उन्होंने इस मिठाई का नाम ‘इम्युनिटी संदेश’ रखा है।

मिठाई में शक्कर की जगह शहद का उपयोग
दुकान मालिक ने बताया कि इस मिठाई में तुलसी, हल्दी, छोटी इलाइची, जोशी मोधू, जायफल, अदरक, गंगाल, पीपल, काली मिर्च, कलोंजी, तेज पत्ता जैसी जड़ी-बूटियों को पीसकर विशेष मिश्रण तैयार किया गया है। इसके बाद इस मिश्रण में छेना और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर मिठाई बनाई गई।

शक्कर या गुड़ के स्थान पर हिमालयन शहद का इस्तेमाल किया गया है, ताकि औषधियों के तत्व बने रहें। उनका कहना है कि उन्होंने बहुत कम आयु में जड़ी-बूटियों की उपयोगिता समझ ली थी। भारत में इन वस्तुओं का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है, ये सभी वस्तुएं बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इन जड़ी बूटियों से बंगाल को कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed