{"_id":"5972d3144f1c1bb82f8b471b","slug":"immigration-staff-stopped-the-entry-of-19-uk-people-at-chennai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के 19 नागरिकों को नहीं मिली एंट्री, लौटे अपने देश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चेन्नई हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के 19 नागरिकों को नहीं मिली एंट्री, लौटे अपने देश
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई हवाई अड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सोमवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के 19 नागरिकों को इमिग्रेशन स्टाफ ने एंट्री करने से रोक दिया था। ये लोग यहां बच्चों के लिए एक चैरिटी करने के लिए आए थे। यूके में मैनचेस्टर के पॉनटन हाई स्कूल के 16 छात्रों और तीन स्टाफ सदस्यों को बताया गया कि वे चेन्नई में एनजीओ में काम करने जा रहे वीजा का इस्तेमाल करके देश में एंट्री नहीं कर सकते।
विज्ञापन
NGO इंडिया डायरेक्ट के मुताबिक "सभी 19 ब्रिटिश नागरिकों के पास वैध टूरिस्ट वीजा था। हमारे एक दिन के कार्यक्रम में बच्चों के साथ खेलना और चेहरे की पेंटिंग और मुखौटा बनाने जैसी एक्टिविटीज शामिल थीं। हम एक ऐसे गांव में जा रहे थे, जहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं है, वो लोग डॉक्टर्स की राह देखते रहते हैं। वीजा एप्लीकेशन फार्म में ऐसा कोइ जिक्र नहीं है, जिसकी वजह से इस पर रोक लगायी जाए।"
विज्ञापन
इमिग्रेशन अधिकारियों ने इस मुद्दे पर जानकारी देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने दावा किया कि ग्रुप को अपने वीजा पर देश में एंट्री करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वे एक गैर-सरकारी संगठन के साथ काम करने जा रहे थे।" इमिग्रेशन अधिकारियों के फैसले को पलटने के लिए कोशिश की गई, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाये। छात्रों को रिटर्न फ्लाईट के लिए 11 घंटे का इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद ये छात्र और कर्मचारी खिलौनों और स्टेशनरी को अपने साथ लेकर दुबई होते हुए ब्रिटेन लौट गए।
विज्ञापन