{"_id":"5c5d4a02bdec2256ab4e65ad","slug":"immense-possibilities-of-strong-relations-between-india-us-says-h-v-shringala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को तेजी से आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को तेजी से आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं
Fri, 08 Feb 2019 03:29 PM IST
अजय सिंह
न्युज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्युज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 08 Feb 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
India-America relations
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वी श्रृंगला ने कहा है कि वर्तमान में भारत और अमेरिका दोनों देशों की मौजूदा संभावनाएं द्विपक्षीय संबंधों को बहुत तेजी से आगे ले जाने में सक्षम हैं। दोनों देश लगभग सभी क्षेत्रों में एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध बहुत तीव्र गति के साथ इस स्तर तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में बुधवार को कारोबारियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा, “पिछले एक या दो दशक में हमने एक ऐसी साझेदारी स्थापित की है, जो दोनों देशों के बीच के रिश्तों के लिए एक मिसाल है।”
विज्ञापन
भारतीय राजदूत के रूप में नौ जनवरी को पदभार ग्रहण करने बाद न्यूयॉर्क की अपनी पहली आधिकारिक बैठक के दौरान उन्होंने कहा, “हम व्यवहारिक रूप से हर क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और द्विपक्षीय रिश्तों को बहुत तेजी से आगे ले जाने की काफी संभावनाएं मौजूद हैं।”
विज्ञापन
एक दिन की अपनी यात्रा के दौरान श्रृंगला ने कई प्रमुख उद्यमियों एवं प्रमुख शोध संस्थान के सदस्यों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्ते में तेल, गैस और कृषि उत्पाद भा जुड़े हैं।