फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Weather Updates: Heatwave monsoon Delhi Gujarat UP Madhya Pradesh and other states

IMD: 13 राज्यों में लू का अलर्ट, उत्तर-भारत में 4 दिन राहत के आसार नहीं; मध्य-दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

Sat, 15 Jun 2024 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Jun 2024 08:50 PM IST
सार

IMD: चार दिन पहले दस्तक देने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जहां गुजरात में आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं, मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। उधर, तेरह राज्यों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
IMD Weather Updates: Heatwave monsoon Delhi Gujarat UP Madhya Pradesh and other states
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने चार दिन पहले गुजरात में प्रवेश किया था। लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण तबसे यह राज्य के अन्य हिस्सों में आगे नहीं बढ़ पाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी में दस्तक दी थी। लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद व सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक मॉनसून सौराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा। यह 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर कर लेगा। 
विज्ञापन

 
इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी आने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण गुजरात के जिलों के साथ-साथ पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दमन और दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को मॉनसून से पहले बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र (एसओसी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को गरज के साथ बारिश हुई। विभाग ने बताया कि भावनगर जिले के गरियाधार और जेसर में शनिवार शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच 25 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सौराष्ट्र के अमरेली और मोरबी व राज्य के दक्षिणी हिस्से में नवसारी, वलसाड और सूरत में भी हल्की बारिश हुई। 

मध्य में खत्म होने वाला है बारिश का इंतजार
मध्यप्रदेश में दो दिन के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून से मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश की दिशा बदल सकता है। शनिवार को छिंदवाड़ा उमरानाला में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। रायसेन, बुरहानपुर और धार के अलावा कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे गर्म शहर छतरपुर रहा। यहां का तापमान 45.3 दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, खरगौन, इंदौर, शाजापुर में 15 को तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही मध्यप्रदेश बारिश से तर हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पहले मानसून दक्षिणी हिस्सों में दस्तक देगा। फिर पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। हालांकि, दो दिन राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाके गर्मी से तपेंगे।

दिल्ली में पारा 44°C के पार
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और लू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दिन में ही गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन अब रात में भी आग बरस रही है। ऐसा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के कारण हो रहा है। न्यूनतम तापमान दो दिन से 32 डिग्री से अधिक चल रहा है जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छ: डिग्री अधिक है। वहीं, दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.9 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में भीषण गर्म हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्म हवाएं चल रहीं हैं और जम्मू, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों मं 18 जून 2024 को गर्म हवाओं की स्थिति होने की संभावना है।  

मध्य और दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश होगी
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी तट पर तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव में अगले पांच दिनों तक कोंकण और गोवा में गरज के साथ व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट वर्षा हो सकती है। इस दौरान कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के निचले और मध्य क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं और छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है।

उत्तर भारत में अभी और चार दिन तक भीषण गर्मी, 13 राज्यों में लू का अलर्ट
उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से को अभी कम से कम तीन से चार दिन और तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी देश के उत्तरी हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में रहा और तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि चार दिन बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान है जिसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी और तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के निचले और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर,उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ेगी और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इस दौरान बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोगों को भी झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिन में पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वहीं, मध्य भारत में अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और उसके बाद तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे अधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रात के समय भी पारा चढ़ा रहा और ज्यादातर इलाकों में तेज गर्मी महसूस की गई।

फाजिल्का में पारा 47 के पार
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में शनिवार को पारा 47.1 डिग्री पर पहुंच गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के गुरदासपुर में भी अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा। राज्य के ज्यादातर शहरों जैसे अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में तापमान 44-45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के नूह में सबसे अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिसार, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे और पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


पूर्वोत्तर भारत में बारिश का कहर, 8 ट्रेनें रद्द
उत्तर और पूर्वी भारत में गर्मी का सितम है तो दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का कहर बना हुआ है। असम से अगरतला और बराक घाटी जाने वाली आठ ट्रेनों को भारी बारिश के कारण दो दिन के लिए रद्द करना पड़ा है। मौसम विभाग की तरफ से अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने लाम्बडिंग-बदरपुर खंड की ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों में गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस, अगरतला-देवघर एक्सप्रेस भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed