फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Weather Update Fog Cold Flight Services Hit Indian Railways Train Delay Cancel

Weather Alert: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत; विमान सेवा पर कोहरे की मार, ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक

Thu, 18 Jan 2024 11:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 18 Jan 2024 11:44 AM IST
सार

खराब मौसम और कड़ाके की सर्दी के कारण यात्रा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विमान सेवाओं पर पड़ी मार के अलावा ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लग रही है। ट्रेनें कई घंटे हो रही हैं। विमानों को भी रद्द करना पड़ रहा है। राहत कब मिलेगी? इस पर मौसम विभाग ने जानकार दी है।

विज्ञापन
IMD Weather Update Fog Cold Flight Services Hit Indian Railways Train Delay Cancel
उत्तर भारत में घने कोहरे की मार, यात्राओं पर ग्रहण - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण उड़ान सेवाओं पर भी असर हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाली ट्रेनें कई घंटे लेट हो रही हैं। तापमान पांच से आठ डिग्री के बीच रह रहा है। कनकनी और गलन बढ़ गई है। गुरुवार को भी घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की रिपोर्ट सामने आई। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, बिहार और नोएडा के कई इलाके घने कोहरे की चाहर में लिपटे दिखे।
विज्ञापन


किन इलाकों में घने कोहरे के कारण प्रभावित हुआ जनजीवन
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा दिखा। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा दिखा। उत्तर भारत के अलावा हिमालय के ऊपरी इलाकों, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी कोहरा देखा गया। हालांकि, इन इलाकों में मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता की अधिक परेशानी नहीं हुई। 
विज्ञापन


राहत मिलने के आसार पर मौसम विभाग का जवाब
हाड़ कंपाने वाली सर्दी से राहत कब मिलेगी? कोहरा छंटने के बाद अच्छी धूप कब खिलेगी? इन सवालों पर मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, 18 जनवरी (गुरुवार) और 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में देर रात और सुबह कुछ घंटों तक बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है। अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। हालांकि, तापमान बढ़ने का असर कोहरे और ठंड के कारण बढ़ने वाली गलन पर बहुत अधिक नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 जनवरी को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में देर रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घने से 'बहुत घना कोहरा' रहने का अनुमान है 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed