{"_id":"6680150203949f6a4c0785c8","slug":"imd-warns-of-heavy-rainfall-in-northwest-and-northeast-india-for-next-5-days-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain: बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, 18 राज्यों में चार दिन के लिए अलर्ट; दिल्ली में दो दिन में 11 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rain: बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, 18 राज्यों में चार दिन के लिए अलर्ट; दिल्ली में दो दिन में 11 की मौत
Sun, 30 Jun 2024 07:21 AM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:21 AM IST
सार
IMD: भीषण गर्मी के बाद अब मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में 'भारी से बहुत भारी बारिश' की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और यूपी व उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दो दिन में वर्षाजनित घटनाओं में 11 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्व राजस्थान, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति है। इसके कारण हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ा है और दो-तीन दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा। असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हरिद्वार में खड़खड़ी नदी में कई गाड़ियां बहीं
हरिद्वार में शनिवार को भारी बारिश के चलते खड़खड़ी नदी में अचानक बाढ़ आ गई और कई कारें बह गईं। नदी का पानी घरों में भी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। बरसाती खड़खड़ी नदी आमतौर पर सूखी रहती है, लोग प्राय: गाड़ियां नदी किनारे खड़ी कर देते हैं। गनीमत रही कि गाड़ियों में कोई बैठा नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
राजकोट हवाईअड्डे पर दिल्ली जैसा हादसा
दिल्ली हवाईअड्डे की तरह राजकोट हवाईअड्डे पर भी शनिवार को यात्रियों के पिकअप व ड्रॉप वाले क्षेत्र में शेड (कैनोपी) गिर गया। तीन दिन में इस तरह का यह तीसरा हादसा है। दिल्ली के अलावा जबलपुर हवाईअड्डे पर भी शेड गिर गया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने कैनोपी के ऊपर बारिश का पानी जमा हो गया था। उसको साफ करने के दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मंत्रालय ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है।
टर्मिनल-1 पर सेवा अब भी निलंबित
दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर शुक्रवार को हुए हादसे के बाद टर्मिनल-1 पर उड़ान सेवाएं शनिवार को भी शुरू नहीं हो सकीं। हवाईअड्डे की प्रबंधक कंपनी दिल्ली डायल ने बताया, अगले आदेश तक सेवाएं निलंबित हैं।