फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD says temperature likely to recede in north India, Respite from heatwave rainfall

आज गर्म हवाओं से मिलेगी राहत, कुछ हिस्सों में बारिश-आंधी की संभावना

Thu, 28 May 2020 11:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 May 2020 11:41 AM IST
सार

  • मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में वर्षा या गरज के साथ बारिश होने की भी भविष्यवाणी की गई है।
  • उत्तर और मध्य भारत में तापमान पिछले चार-पांच दिनों से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

विज्ञापन
IMD says temperature likely to recede in north India, Respite from heatwave rainfall
गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि उत्तर भारत में गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार सुबह जारी किए गए बुलेटिन में आईएमडी ने कहा, ‘पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तरों में पूर्व-पश्चिम के प्रभाव के कारण 28-30 मई तक बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 28 के बाद अधिकतम तापमान में कमी होने की संभावना है इससे गर्म हवाओं में कमी आएगी।’

विज्ञापन

आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान और निकटवर्ती समुद्री स्तर पर पाकिस्तान से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण है जो भूमध्य सागर में उत्पन्न होता है। मध्य एशिया को पार करते हुए यह हिमालय के संपर्क में आने पर पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में बारिश लाता है।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में वर्षा या गरज के साथ बारिश होने की भी भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर और मध्य भारत में तापमान पिछले चार-पांच दिनों से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। राजस्थान के चुरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बुधवार को 49.6 डिग्री था। वहीं गंगानगर और बीकानेर जिलों में तापमान 48.9 डिग्री रहा। पंजाब के बठिंडा में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिल्ली में यह 47.2 डिग्री रहा।

आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति पर कहा कि यह अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, ‘पश्चिमी विक्षोभ के हल्की वर्षा लाने की संभावना है क्योंकि आज से गर्मी की तीव्रता में कमी आ सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के परिणामस्वरूप उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भी बारिश हो सकती है।’

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed