फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Says- Cyclone Ockhi weakens, may not hit Gujarat 

IMD बोला- हल्का पड़ा ओखी तूफान, गुजरात पर नहीं होगा कोई असर

Wed, 06 Dec 2017 06:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 06:26 AM IST
विज्ञापन
IMD Says- Cyclone Ockhi weakens, may not hit Gujarat 
ओखी
दक्षिण भारत में कहर बरपा चुके ओखी तूफान का काला साया गुजरात और महाराष्ट्र पर भी मंडरा रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने इस संदर्भ में बड़ी राहत दी है। विभाग के मुताबिक ओखी तूफान हल्का पड़ रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि इसका गुजरात पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


दक्षिण भारत में आए ओखी तूफान का कहर महाराष्ट्र और गुजरात पर भी मंडराने लगा है। इस तूफान ने चुनाव आयोग की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं, क्योंकि इसका बुरा असर आगामी 9 और 14 दिसंबर को गुजरात में होने वाले मतदान पर पड़ सकता है। गुजरात में नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज राहुल गांधी और अमित शाह की रैली भी होनी थी, लेकिन केरल से शुरू हुए ओखी तूफान के चलते दोनों ही नेताओं ने अपनी रैलियां रद्द कर दी हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- ओखी तूफान : फिल्मों में भी नहीं देखी थीं समंदर की इतनी बेकाबू लहरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार केरल से शुरू हुआ ओखी तूफान आज गुजरात पहुंचने वाला है। बता दें कि इस तूफान की वजह से अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 180 से ज्यादा मछुआरे अभी भी लापता हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ताओं से चक्रवात से प्रभावित होने वाले लोगों की मदद करने की अपील की है। गुजरात में चक्रवात के आधी रात पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अब आ रही जानकारी के मुताबिक तूफान हल्का पड़ गया है।  

गुजरात में अमित शाह और राहुल गांधी की आज होने वाली रैलियां हुईं रद्द

IMD Says- Cyclone Ockhi weakens, may not hit Gujarat 
ओखी
भाजपा ने कहा कि अमित शाह की अमरेली के राजुला और भावनगर के महुवा और सिहोर में चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया गया। चक्रवात को देखते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मोरबी, धरंगधरा और सुरेंद्रनगर की रैलियों को रद्द कर दिया गया। 

सुबह से हो रही हल्की बारिश के कारण भाजपा सांसद मनोज तिवारी का अहमदाबाद के बापुनगर क्षेत्र में होने वाला रोडशो भी रद्द कर दिया गया।  पार्टी के एक नेता ने कहा, भाजपा ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी स्थगित कर दिया।

वहीं सूरत में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली को भी स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस के पूर्व दिग्गज शंकरसिंह वाघेला भी मंगलवार रात गुजरात पहुंचने वाले थे लेकिन चक्रवात को देखते हुए उन्होंने भी अपनी योजना रद्द कर दी।

उधर, चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी से चक्रवात ओखी के मद्देनजर आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए कहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि प्रभावित लोगों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सूरत में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार चक्रवात ओखी सूरत में दस्तक दे सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed